फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trainer aircraft crashes in Amreli of Gujarat, pilot killed: Police Know all about it

Trainer Aircraft Crashes: गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Tue, 22 Apr 2025 02:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 22 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

अमरेली के पुलिस अधीक्षक संजय खराट ने बताया कि विमान दोपहर करीब 12:30 बजे अमरेली शहर के गिरिया रोड इलाके में एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे प्रशिक्षु पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Trainer aircraft crashes in Amreli of Gujarat, pilot killed: Police Know all about it
विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि हादसे में पायलट की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान मंगलवार दोपहर गुजरात के अमरेली जिले के एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। हादसे में एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। बताया गया कि विमान एक पेड़ से टकराकर जमीन पर जा गिरा।

विज्ञापन


अमरेली के पुलिस अधीक्षक संजय खराट ने बताया कि विमान दोपहर करीब 12:30 बजे अमरेली शहर के गिरिया रोड इलाके में एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे प्रशिक्षु पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि पायलट अकेले उड़ान भर रहा था। विमान ने अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन


खराट ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और वह लपटों में घिर गया। खराट ने कहा, 'अमरेली हवाई अड्डे से एक पुरुष प्रशिक्षु पायलट के साथ उड़ान भरने के बाद हवाई अड्डे से संचालित होने वाली एक विमानन अकादमी का प्रशिक्षक विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अकेले उड़ान भर रहे प्रशिक्षु पायलट की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि विमान जलकर खाक हो गया। दुर्घटना में कोई और घायल नहीं हुआ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित एक विमानन अकादमी अमरेली हवाई अड्डे से पायलट प्रशिक्षण मुहैया कराती है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया और जांच शुरू कर दी है। अग्निशमन अधिकारी एससी गढ़वी ने बताया कि विमान दुर्घटना और आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन दल की चार टीमें शास्त्रीनगर पहुंचीं। टीमों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed