फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train Service near India China border know more about development

बढ़ते कदम : भारत-चीन सीमा पर जल्द दौड़ेगी रेल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा; 92 प्रतिशत काम पूरा

Fri, 05 Apr 2024 06:04 AM IST
गुवाहाटी Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 05 Apr 2024 06:04 AM IST
सार

ट्रेन की सेवाएं भारत-चीन सीमा पर जल्द मिलने लगेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक सीमा पर 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Train Service near India China border know more about development
भारत-चीन सीमा पर दौड़ेगी ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : ani

विस्तार

वह दिन दूर नहीं जब भारत-चीन सीमा पर भी भारतीय रेल दौड़ेगी। पूर्वोत्तर को देश की राजधानी से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे कई प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है, उनमें से एक है सेवक (पश्चिम बंगाल)- रंगपो (सिक्किम) प्रोजेक्ट। इसके बनते ही सिक्किम भी देश की राजधानी से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


भारत की रेलवे कनेक्टिविटी से जुड़ेगा सिक्किम
सिक्किम ही नहीं बल्कि चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों जैसे नथुला तक पहुंच आसान हो जाएगी। इससे, जहां स्थानीय लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा, वहीं क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके बनने से सीमा पर तैनात भारतीय सेना तक उनकी जरूरत के सारे सामान तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। अब तक प्रोजेक्ट का काम 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।  
विज्ञापन


92 प्रतिशत काम पूरा; दो घंटे में पहुंचेंगे सिक्किम
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि सेवक (पश्चिम बंगाल) और रंगपो (सिक्किम) को जोड़ने वाली यह सेवक-रंगपो नई रेल लिंक परियोजना लगभग 45 किलोमीटर लंबी है। इसमें 14 टनल, 17 पुल और 5 स्टेशन शामिल हैं। सबसे लंबी सुरंग (टी-10) की लंबाई 5.3 कि.मी. और सबसे लंबा पुल (ब्रिज-17) की लंबाई 425 मीटर है। पूरी परियोजना संरेखण का लगभग 38.64 किलोमीटर टनल से गुजर रहा है। 92.31% टनलिंग कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed