फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train Captain will solve all your problems during railway traveling

रेलयात्रा के दौरान आपकी हर समस्या का समाधान करेंगे 'ट्रेन कैप्टन', रेलवे ने शुरु की नई व्यवस्था

Fri, 03 Aug 2018 08:11 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
Train Captain will solve all your problems during railway traveling

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को कभी खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत होती है तो कभी साफ-सफाई की। कभी एसी के काम न करने की शिकायत सामने आती है तो कभी पानी खत्म हो जाने की। ऐसे में यात्री कहां शिकायत करें, इसके लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं होता है। 

विज्ञापन


टीटी भी उनकी कोई विशेष मदद नहीं कर पाता। लेकिन अब ऐसी कोई भी शिकायत होने पर यात्री 'ट्रेन कैप्टेन' से शिकायत कर सकेंगे। ये ट्रेन कैप्टेन टिकट जांच के अलावा यात्रियों की समस्याओं का तत्काल हर संभव समाधान करेंगे। सभी ऑनबोर्ड कर्मचारी ट्रेन कैप्टेन को रिपोर्ट करेंगे।   
विज्ञापन


इस योजना को पाइलट प्रोजेक्ट के रुप में शुक्रवार से गुवाहाटी राजधानी ट्रेन में शुरु किया गया है। परिणाम अच्छा रहने पर इसे अन्य ट्रेनों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात कि इस सुविधा को पाने के लिए उन्हें ट्रेन कैप्टेन को कहीं खोजने की जरुरत नहीं होगी। ट्रेन कैप्टेन टीसी की भांति पूरी ट्रेन में खुद चलकर सेवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी रखेंगे। इस दौरान यात्री उन्हें अपनी शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा, ट्रेन कैप्टेन के दूर होने पर लोग फोन के माध्यम से भी उन्हें किसी परेशानी की जानकारी दे सकेंगे। ट्रेन कैप्टेन का नंबर यात्रा के समय यात्रियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

यात्री सुविधाओं के प्रति होंगे प्रो-एक्टिव

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि अभी भी ट्रेनों में टीएस हुआ करता है जो यात्रियों की परेशानियों को सुनता है। लेकिन अब तक की व्यवस्था में वह यात्रियों को सिर्फ बता देता था कि अपनी परेशानी के निदान के लिए उन्हें किसके पास जाना चाहिए। ऐसे में लोग परेशान हुआ करते थे। कई बार यात्रा पूरी होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता था। लेकिन अब यात्रियों को कहीं जाने की कोई जरुरत नहीं होगी। ट्रेन कैप्टेन खुद ही संबंधित लोगों को निर्देश देकर परेशानी दूर कराएगा।


चौधरी ने बताया कि यात्रियों की हर परेशानी के लिए ट्रेन कैप्टेन को सिंगल विंडो समाधान के रुप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के बाद हर ट्रेन कैप्टेन को अपनी यात्रा के दौरान क्या परेशानी आई और उनका क्या समाधान किया गया, इसकी लिखित जानकारी संबंधित अधिकारी को देनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के द्वारा अनियमितता करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed