{"_id":"66d796954a294f6f3c034a57","slug":"trai-takes-action-on-unwanted-calls-more-than-50-institutions-blacklisted-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"TRAI: देशभर में 2.75 लाख फोन नंबर कटे; अनचाही कॉल पर ट्राई ने की कार्रवाई, काली सूची में 50 से अधिक संस्थाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TRAI: देशभर में 2.75 लाख फोन नंबर कटे; अनचाही कॉल पर ट्राई ने की कार्रवाई, काली सूची में 50 से अधिक संस्थाएं
Wed, 04 Sep 2024 04:37 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:37 AM IST
सार
ट्राई ने लगातार अनचाहे कॉल करने पर कार्रवाई करते हुए देशभर में 2.75 लाख फोन नंबर कनेक्शन काट दिए हैं। इसके साथ ही 50 से ज्यादा संस्थाओं को काली सूची में डाला गया है।
विज्ञापन
अनचाहे कॉल पर ट्राई की कार्रवाई
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनचाही कॉल में बेतहाशा वृद्धि और गैरपंजीकृत टेली मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 2.75 लाख टेलीफोन कनेक्शन काट दिए हैं। 50 से ज्यादा संस्थाओं को काली सूची में डाल दिया गया है। यह कार्रवाई दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हाल में अपनाए गए सख्त रुख के तहत की है।
ट्राई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि फर्जी कॉल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के चलते यह कार्रवाई की गई है। ट्राई को इस वर्ष की पहली छमाही (जनवरी से जून) में गैरपंजीकृत टेलीमार्केटर (यूटीएम) के खिलाफ 7.9 लाख से अधिक शिकायतें मिली थीं। ट्राई ने अनचाली कॉल के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए 13 अगस्त को सभी सेवा प्रदाताओं को कड़े निर्देश जारी किए थे। इसके तहत सभी सेवा प्रदाताओं को एसआईपी, पीआरआई या अन्य दूरसंचार संसाधनों का उपयोग करने वाले गैरपंजीकृत प्रेषकों या टेलीमार्केटर्स की ओर से होने वाले प्रमोशनल वॉयस कॉल को तुरंत रोकने का आदेश दिया गया था।
पहली छमाही में 7.9 लाख से ज्यादा शिकायतें मिली थीं
ट्राई के कदमों से फर्जी कॉल में कमी आने, उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। ट्राई ने सभी हितधारकों से निर्देशों का पालन करने तथा स्वच्छ दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देने का आग्रह किया है
विज्ञापन
सिर्फ इन्हीं दो नंबर से आएंगे स्पैम कॉल
ट्राई ने बीएसएनएल, आइडिया-वोडाफोन, एयरटेल, जियो सहित सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिन्हें एक सितंबर से लागू किया गया है।

ट्राई ने प्रमोशनल कॉल और मैसेज के लिए नई सीरीज जारी की है। नए नियम के मुताबिक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से प्रमोशनल वॉयस कॉलिंग वाले मैसेज आएंगे, जबकि 160 नंबर सीरीज से वित्तीय लेनदेन और सर्विस वॉयस कॉल आएंगे। टेलीकॉम कंपनियों को इसके बारे में निर्देश दिए गए हैं। इस सीरीज की मदद से यूजर्स आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन सा मैसेज और कॉल प्रमोशनल है। इससे फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी।
ट्राई ने बीएसएनएल, आइडिया-वोडाफोन, एयरटेल, जियो सहित सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिन्हें एक सितंबर से लागू किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन