फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tragic: 11th girl student commits suicide for not having phone for online class, incident in Nanded

दुखद: ऑनलाइन कक्षा के लिए फोन नहीं होने पर 11 वीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी, नांदेड़ में हुई घटना

Mon, 21 Jun 2021 04:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Jun 2021 04:41 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से यह दुखद घटना सामने आई है। कोरोना काल में स्कूल बंद हैं और ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। ऐसे में मोबाइल बुनियादी जरूरत बन गए हैं, लेकिन मजदूर माता-पिता की भी मजबूरी थी। वे अपनी होनहार को फोन नहीं दिला सके, इसलिए उसने खुदकुशी कर ली। 
 

विज्ञापन
Tragic: 11th girl student commits suicide for not having phone for online class, incident in Nanded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में ऑनलाइन कक्षा के लिए मोबाइल फोन नहीं होने और नया फोन खरीदने की मां-बाप की हैसियत नहीं होने के चलते 17 साल की लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

 

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद से लगभग 260 किलोमीटर दूर नयगांव निवासी एक लड़की ने 16 जून को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।नयगांव थाने के अधिकारी ने कहा, 'वह 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उसे ऑनलाइन कक्षा में शामिल होने के लिए फोन की जरूरत थी, लेकिन उसके परिजन फोन खरीदने के लिये पैसे का प्रबंध नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते लड़की ने यह कदम उठाया। एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका के माता-पिता ने भी इस घटना का कारण फोन नहीं होना बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed