फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Traffic congestion during peak hours in four major cities costs 1.47 lakh crore annually

ट्रैफिक जाम से हर साल देश की अर्थव्यवस्था को लग रहा है 1.47 लाख करोड़ का चूना

Thu, 26 Apr 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic congestion during peak hours in four major cities costs 1.47 lakh crore annually
ट्रैफिक जाम

मेट्रो शहरों में जाम लगना आम बात है खासतौर से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और कोलकाता शहरों में जाम लगते रहते हैं। मगर क्या आपको पता है इसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था को सालाना 1.47 करोड़ रुपए का चूना लग रहा है। जी हां, यह खुलासा किया है एक वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म की स्टडी ने। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के सर्वे के अनुसार पीक ऑवर्स सुबह 7-9 और शाम 6-8 के दौरान सबसे ज्यादा डेढ़ गुना लोग यात्रा करते हैं। जबकि पीक आवर्स के इतर कम लोग यात्रा करते हैं।

विज्ञापन


देश के चार प्रमुख शहरों में किए गए सर्वे में पाया गया कि बेंगलुरू और दिल्ली की तुलना में कोलकाता सबसे बदतर शहर है। यह सर्वे जनवरी में किया गया था। दिल्ली में सबसे ज्यादा वाहन पंजीकृत हैं इसके बावजूद अच्छे रोड नेटवर्क की वजह से यहां के हालत बेहतर है। दिल्ली के कुल क्षेत्र के 12 प्रतिशत हिस्से में रोड बनी हुई हैं। वहीं कोलकाता की बात करें तो यहां बमुश्किल 6 प्रतिशत अच्छे रोड नेटवर्क हैं। इस सर्वे में हर शहर से 300 लोगों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सबसे ज्यादा 45 प्रतिशत लोग यात्रा करने के लिए अपनी निजी कारों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं बेंगलुरू में यह आकंड़ा 38 प्रतिशत है। लोगों द्वारा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के मामले में मुंबई पहले स्थान पर है। इस मामले में बेंगलुरू के आंकड़े सबसे खराब है। कोलकाता में भी लोग सार्वजनिक परिवहनों का उपयोग करते हैं। शहरी परिवहन के विशेषज्ञ प्रोफेसर एन रंगनाथन ने कहा- कोलकाता में निजी मिनीबस परिवहन का मुख्य माध्यम हैं। यहां सबसे ज्यादा लोगों द्वारा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के बावजूद घटिया रोड नेटवर्क की वजह से यह संकुचित बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed