{"_id":"57f6d2584f1c1be64a26f658","slug":"traders-announced-will-not-buy-chinese-garlic","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया ऐलान, पाक के साथ खड़े होने वाले चीन का नहीं खरीदेंगे लहसुन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
व्यापारियों ने किया ऐलान, पाक के साथ खड़े होने वाले चीन का नहीं खरीदेंगे लहसुन
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Fri, 07 Oct 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रति जहर उगल रहे चीन के खिलाफ अब कारोबारी भी लामबंद हो रहे हैं। मथुरा की सब्जी मंडी कारोबारियों ने ऐलान किया है कि वे चीन के लहसुन को नहीं खरीदेंगे। इसको लेकर अन्य कारोबारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। ताकि इस विरोध को व्यापक बनाया जा सके।
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और सब्जी मंडी में लहसुन का कारोबार करने वाले आढ़ती प्रेम सिंह यादव ने कहा चीन हमेशा से भारत का विरोध करता आ रहा है। हमारा देश आतंकवाद से घायल है और वो आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान के साथ खड़ा है। ऐसे में आम लोगों को भी चीन का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। हमारे संगठन ने ये निर्णय लिया है कि हम चीन से आने वाले लहसुन को नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन
लहसुन कारोबारी विजय गुप्ता भी इस मुहिम में जुडे़ है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में चीन से आने वाले लहसुन का कोई व्यापार हम नहीं करेंगे। इसके लिये अन्य कारोबारियों से भी संपर्क कर इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है। आढ़ती अमित कुमार अब लहसुन के कारोबार से परहेज कर रहे है। उनका कहना है कि चीन हमारे देश के खिलाफ ताल ठोक रहा है ऐसे में हम व्यापारी भी उसके माल को न खरीदकर उसकी अर्थव्यवस्था पर प्रहार कर सकते है। इसके लिये अन्य कारोबारियों को भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन