{"_id":"5cf21a47bdec2207014a1e79","slug":"toy-seller-arrested-from-surat-who-mimicked-politicians-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल में नेताओं की नकल कर सोशल मीडिया पर फेमस हुआ था ये खिलौने वाला, अब हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेल में नेताओं की नकल कर सोशल मीडिया पर फेमस हुआ था ये खिलौने वाला, अब हुआ गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2019 03:32 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 01 Jun 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलौने बेचने वाला गिरफ्तार
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक खिलौने वाले की वीडियो काफी वायरल हुई है। जिसमें वह खिलौने बेचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केजरीवाल तक की नकल कर रहा है। अब इस खिलौने वाले को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। खिलौने वाले की पहचान अविनाश दुबे के तौर पर हुई है। जो बनारस का रहने वाला है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आरपीएफ ने दुबे पर रेल में अवैध रूप से घुसने, शोर शराबा करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने सहित कई अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की है। उसके खिलाफ गैर कानूनी रूप से सामान बेचने का भी मामला दर्ज हुआ है।
वायरल वीडियो करीब छह मिनट का है। जिसमें दुबे अपने अंदाज में लोगों को खिलौने बेच रहा है। जब वो ट्रेन के एक कोच में खिलौने बेच रहा था तभी वहां किसी ने वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया।
हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इस खिलौने वाले को खूब पसंद किया है। जानकारी के मुताबिक अविनाश गुजरात के वलसाड आया था। और यहां से उसने सूरत में रेलों में खिलौने बेचने का काम शुरू कर दिया।