फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tourists were rescued by building a temporary bridge due to floods in North Sikkim, army saved 300 lives

Sikkim: उत्तरी सिक्किम में बाढ़ के कारण अस्थाई पुल बनाकर पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू, सेना ने बचाई 300 जानें

Mon, 19 Jun 2023 10:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैंगटोक Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Jun 2023 10:55 AM IST
सार

जिला कलेक्टर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बीआरओ, जीआरईएफ, आईटीबीपी, सेना और जिला अधिकारियों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
Tourists were rescued by building a temporary bridge due to floods in North Sikkim, army saved 300 lives
उत्तरी सिक्किम के बाढ़ग्रस्त इलाकों से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे सेना के जवान - फोटो : Social Media

विस्तार

सिक्किम में बाढ़ के कारण कई पर्यटक क्षतिग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं। भारतीय सेना के जवानों ने रविवार को उत्तरी सिक्किम जिले में भूस्खलन और सड़क जाम की वजह से फंसे 300 पर्यटकों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


स्ट्राइकिंग लायन डिवीजन, त्रिशक्ति कोर्प यूनिट ने रविवार को उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में फंसे करीबन 300 पर्यटकों को अस्थाई पुल पार कराकर गैंगटोक की तरफ जाने में मदद की। 
विज्ञापन


सेना के जवानों द्वारा फंसे हुए पर्यटकों के लिए खाने की, रहने की और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। शनिवार को त्रिशक्ति कोर्प ने सिक्किम सरकार के साथ मिलकर 3500 फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी सिक्किम के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने रविवार को कहा- 'मौसम संबंधी समस्याओं, भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के कारण फिलहाल नए पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम जिलों का दौरा करने के लिए कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। फिलहाल सभी फंसे हुए पर्यटकों को बचा लिया गया है।' 


उन्होंने कहा- 'अभी हमारा लक्ष्य भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण करना है। एक बार जब यहां यातायात की सेवाएं शुरू हो जाएगी तो हम पर्यटकों को यहां आने देंगे।' 

जिला कलेक्टर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बीआरओ, जीआरईएफ, आईटीबीपी, सेना और जिला अधिकारियों का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed