फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tourist bus falls into gorge in Tamil Nadu's Coonoor

Tamil Nadu Accident: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, सीएम स्टालिन ने हादसे पर जताया दुख

Sat, 30 Sep 2023 09:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Sep 2023 09:40 PM IST
सार

कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है।

विज्ञापन
tourist bus falls into gorge in Tamil Nadu's Coonoor
Tamil Nadu Bus Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के कन्नूर जिले में शनिवार को एक यात्री बस के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35 यात्री घायल हो गए।  दुर्घटना के समय बस में 60 यात्री सवार थे। हादसा कुन्नूर के पास मारापालम क्षेत्र में हुआ। बस ऊटी से मेट्टुपलायम जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतक तेनकासी जिले के कदयम के रहने वाले थे और घटना के समय वे अपने घर लौट रहे थे। हादसे का कारण क्या है, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौत पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि, मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पर्यटन मंत्री के रामचंद्रन को बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच, जिला प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना के संबंध में एक फोन लाइन -1077 स्थापित की है। सूचना  0423-2450034 पर भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed