फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Total delta plus cases in india, Dr vk paul says, Advisory for pregnant women with regards to vaccination released

डेल्टा प्लस: देश में कुल 51 मरीज, जल्द जारी होंगे गर्भवतियों के टीकाकरण संबंधी दिशानिर्देश

Tue, 29 Jun 2021 05:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 05:50 PM IST
सार

डॉ. वीके पॉल ने कहा कि टीकाकरण के संबंध में गर्भवती महिलाओं के लिए दिशानिर्देश बहुत जल्द जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Total delta plus cases in india, Dr vk paul says, Advisory for pregnant women with regards to vaccination released
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश में कोरोना टीकाकरण के बीच नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को बड़ी जानकारी दी है। डॉ. पॉल ने कहा कि टीकाकरण के संबंध में गर्भवती महिलाओं के लिए दिशानिर्देश बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए टीका सुरक्षित है और स्वास्थ्य मंत्रालय इसकी आगे की जांच कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने देश में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से संबंधित जानकारी भी दी है उन्होंने कहा कि देश में अब तक इसके 51 मामले सामने आए हैं और 12 राज्य इससे प्रभावित हुए हैं।  

विज्ञापन


अमेरिकी वैक्सीन कंपनी ‘मॉर्डना’ को डीसीजीआई से आपात इस्तेमाल की मंजूरी : डॉ. पॉल
अमेरिकी वैक्सीन कंपनी ‘मॉर्डना’ को डीसीजीआई से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी भी नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। पॉल ने कहा कि मॉडर्ना के आने के बाद अब देश में कुल चार टीके हो गए हैं। बता दें कि कोवाक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।  इसके अलावा डीसीजीआई ने दवा निर्माता कंपनी सिप्ला को भारत में मॉडर्ना वैक्सीन के आयात की मंजूरी दे दी। सिप्ला ने एक दिन पहले ही अमेरिकी वैक्सीन के भारत में आयात और उसकी मार्केटिंग की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed