फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Total 3.52 cr samples tested for COVID-19, average daily positive rate dips to 7.67 percent in past week

coronavirus: देशभर में अब तक कुल 3.52 करोड़ से ज्यादा नमूनों की हुई जांच

Sun, 23 Aug 2020 04:50 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 23 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Total 3.52 cr samples tested for COVID-19, average daily positive rate dips to 7.67 percent in past week
Corona testing - फोटो : PTI

केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि देशभर में अब तक कोरोना के कुल 3.52 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं और रविवार को 8,01,147 टेस्ट किए गए। पिछले छह दिन में लगातार कोविड-19 के लिए रोजाना आठ लाख से अधिक नमूनों की गई। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी। वहीं, संक्रमण के मामलों की पुष्टि की दैनिक औसत दर पिछले सप्ताह कम होकर 7.67 प्रतिशत हो गई है, जो तीन से नौ अगस्त के बीच 9.67 प्रतिशत थी। केंद्र सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इस साल जनवरी में पुणे में महज एक प्रयोगशाला के माध्यम से परीक्षण की शुरुआत हुई थी, जो आज देशभर में अब तक कुल 3.5 करोड़ से अधिक परीक्षण का आंकड़ा पार कर चुका है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,01,147 कोविड-19 परीक्षणों के साथ अब तक कुल 3,52,92,220 नमूनों के परीक्षण किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


परीक्षण में तेजी से हो रही बढ़ोतरी
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के परीक्षण में तेजी से हो रही बढ़ोतरी केंद्र की आक्रामक परीक्षण रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है, जिसे एक केंद्रित और श्रेणीबद्ध दृष्टिकोण के माध्यम से किया जा रहा है। उसने कहा, 'पिछले तीन हफ्तों के दौरान बढ़ते औसत दैनिक परीक्षण देशभर में कोविड-19 परीक्षणों की वृद्धि में हुई प्रगति का एक मजबूत चित्रण प्रस्तुत करते हैं। दैनिक परीक्षण में वृद्धि की वजह से प्रतिदिन संक्रमण के पुष्ट मामलों की औसत दर में कमी आई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट' की नीति पर गहन ध्यान
मंत्रालय ने कहा कि 'टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट' यानी परीक्षण, निगरानी और उपचार की नीति पर गहन ध्यान रखने का नतीजा यह हुआ है कि आज प्रति दस लाख की आबादी पर परीक्षण की संख्या बढ़कर 25,574 तक पहुंच गई है। उसने कहा, 'यह केवल व्यापक तौर पर आक्रामक परीक्षण करने से संभव हो पाया जिससे संक्रमण के पुष्ट मामलों की पहचान की जा सकी, समय-समय पर उनके संपर्क में आए लोगों का पता चल सका और उन्हें तुरंत घरों में ही पृथक-वास पर रखा गया तथा साथ ही गंभीर एवं अति गंभीर रोगियों को आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।'

बयान में कहा गया कि कोविड-19 संक्रमण की परीक्षण रणनीति ने राष्ट्रीय प्रयोगशाला नेटवर्क के निरंतर विस्तार को बढ़ावा दिया। आज की तारीख में सरकारी क्षेत्र में 983 प्रयोगशालाओं और 532 निजी प्रयोगशालाओं के साथ देश भर में कुल 1,515 प्रयोगशालाएं लोगों को व्यापक परीक्षण सुविधाएं प्रदान कर रही हैं।

भारत में कोरोना के मामले 30 लाख के पार
भारत में कोरोना के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गए, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। रविवार को 69,239 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 22 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में रिकॉर्ड तेजी आई है। 

रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 912 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 56,706 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,44,940 हो गए हैं, जिनमें से 7,07,668 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,80,566 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।


ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों से लगभग 16 लाख ज्यादा हो गई है। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.90 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.86 फीसदी है। वहीं, 23.24 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed