फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of september 18 live Updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 18 Sep 2018 04:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of september 18 live Updates

विज्ञापन

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का दूसरा दिन, करेंगे कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एम्पीथियेटर ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। मोदी बीएचयू एम्फीथियेटर में 557 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। बता दें कि पीएम की अपने संसदीय क्षेत्र में यह 14वीं यात्रा है। पढ़ें पूरी खबर

आरएसएस के भविष्य का भारत व्याख्यान माला कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला विज्ञान भवन में शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम का शीर्षक 'भविष्य का भारत-आरएसएस का दृष्टिकोण' है। सोमवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम में संघ से जुड़े लोगों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के नामी लोग भी पहुंचे। इनमें कला, शिक्षा और राजनीति से जुड़े नाम शामिल हैं। अमर सिंह संघ की पाठशाला में शामिल हैं। वहीं राहुल गांधी, सीताराम येचुरी और अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं। विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन

 

गोवा में राजनीतिक हलचल, कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस ने अपने 14 विधायकों के साथ राज भवन में सरकार बनाने के लिए एक पत्र सौंपा। हालांकि कांग्रेस विधायकों और गवर्नर के बीच कोई मीटिंग नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 Asia Cup 2018: आज हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पाक से भिड़ंत की तैयारी करने उतरेगा भारत

एशिया कप 2018 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज मंगलवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ करेगा। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के जिम्मे सौंपी गई है। टीम इंडिया हॉन्ग कॉन्ग को हल्के में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि इसके अगले दिन यानी बुधवार को पाकिस्तान टीम से मैच खेलना है। विस्तार से पढे़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed