फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2018: Rohit Sharma talks about his secret plan before hong kong match

एशिया कप 2018: कप्तान रोहित ने बनाया मास्टर प्लान, धोनी के क्रम में हुआ बदलाव

Mon, 17 Sep 2018 06:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Asia Cup 2018: Rohit Sharma talks about his secret plan before hong kong match
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को स्वीकार किया कि टीम का मध्यक्रम अब भी पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं है और एशिया कप के दौरान उनका लक्ष्य चौथे और छठे नंबर के बल्लेबाज की पहचान करना होगा। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ करेगा और फिर इसके अगले दिन पाकिस्तान से भिड़ेगा। 
विज्ञापन


लेकिन पिछले एक साल के दौरान भारत को मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण परेशानी उठानी पड़ी है तथा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान यह समस्या खुलकर सामने आई। रोहित ने स्पष्ट किया कि मनीष पांडे, केदार जाधव और अंबाती रायुडु जैसे बल्लेबाजों के बीच मध्यक्रम के स्थानों के लिए मुकाबला है।
विज्ञापन

Asia Cup 2018: Rohit Sharma talks about his secret plan before hong kong match

उन्होंने हांगकांग के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘कई स्थानों को भरा जाना है जैसे कि तीसरे, चौथे और छठे नंबर के बल्लेबाज। इन सभी खिलाड़ियों (केदार, मनीष, रायुडु) की निगाहें इन स्थान पर होंगी। हम इस श्रृंखला में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। इस टूर्नामेंट में हमें चौथे और छठे नंबर के बल्लेबाज को तय करना होगा।’ 

रोहित के जवाब का संकेत है कि महेंद्र सिंह धोनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। अंबाती रायुडु ने यो-यो टेस्ट पास करने के बाद भारतीय टीम में वापसी की है। केदार जाधव की हैमस्ट्रिंग के ऑपरेशन के बाद टीम में वापस लौटे हैं।

रोहित ने कहा, ‘ये दोनों ही टीम के अहम अंग हैं। रायुडु पहले इंग्लैंड जाने वाली टीम का हिस्सा था और इसी तरह से केदार भी चोटिल होने से पहले टीम का अहम हिस्सा था। दुर्भाग्य से वे पिछले कुछ समय से नहीं खेल पाएं लेकिन खुशी है कि उन दोनों की वापसी हुई है। मुझे उम्मीद है कि वे भारत के लिए मैच विजेता बनेंगे।’ 

Asia Cup 2018: Rohit Sharma talks about his secret plan before hong kong match

इस बीच रोहित ने यह खुलासा नहीं किया कि दुबई की तेज गर्मी में वह गेंदबाजों को रोटेट करेंगे या नहीं लेकिन कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को लंबी अवधि तक मौका मिलेगा। 

उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी इस बारे में नहीं सोचा है। हम यह देखना चाहते हैं कि प्रत्येक खिलाड़ी भिन्न परिस्थितियों में कैसा खेलता है। इसके अलावा हम अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका देना चाहते लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों को अधिक मौके मिलेंगे। हम देखेंगे कि कोई खिलाड़ी परिस्थितियों के हिसाब से कैसा प्रदर्शन करता है और उसी अनुसार फैसला करेंगे।’ 

रोहित का कप्तान के रूप में यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है और वह इसको लेकर उत्साहित हैं।  उन्होंने कहा, ‘मैं उत्साहित होने के साथ थोड़ा नर्वस भी हूं। यह मेरे लिए बड़ा टूर्नामेंट है। मैं सभी खिलाड़ियों को अच्छी तरह से जानता हूं। मैं उन्हें अच्छी तरह से समझता हूं जो कि जरूरी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed