आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली आज
कुशवाहा ने एनडीए और नीतीश के सामने रखा नया प्रस्ताव, 25 मांगें मान ली जाएं तो नहीं छोड़ेंगे राजग
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए और नीतीश कुमार के सामने नया प्रस्ताव रखा है। उन्होंने रविवार को कहा कि यदि राज्य सरकार हमारी 25 सूत्री मांग को लागू कर दे तो हम सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हैं। विस्तार से पढ़ेंहॉकी विश्व कपः अर्जेंटीना-न्यूजीलैंड की नजर क्वार्टरफाइनल पर, आज फ्रांस-स्पेन के बीच कड़ी टक्कर
आईएस में शामिल हुआ शारदा विवि का छात्र एहतेशाम बिलाल घर लौटा, पुलिस ने हिरासत में लेने से किया इनकार‘
रविवार शाम लगभग पौने छह बजे एहतेशाम बिलाल अचानक घर लौटा और मां इरफाना के गले लगकर रोने लगा। उसके मुंह और यूरिन के रास्ते से खून निकल रहा था। उसने कहा कि मैं काफी बीमार हूं, मुझे अस्पताल ले चलो। अभी पांच मिनट ही हुए थे और हम एक दो सवाल ही बेटे से पूछ पाए थे कि पुलिस घर आ गई और एहतेशाम को अस्पताल लेकर चली गई।’ विस्तार से पढ़ें
यूपी के जसराजपुर में आज तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, करेंगे प्रवचन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तीन दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम के लिए दलाई लामा फर्रुखाबाद के संकिसा पहुंच गए। सोमवार को वो प्रवचन के लिए मैनपुरी के जसराजपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत में विशेष तैयारियां की गई हैं। जसराजपुर में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा वाईबीएस सेंटर सोमवार से तीन दिन तक प्रवचन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर