फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana assembly elections 2018: PM narendra modi to address rally in Hyderabad today

तेलंगाना में चुनावी सरगर्मियां तेज, प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज 

Mon, 03 Dec 2018 06:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Mon, 03 Dec 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
Telangana assembly elections 2018: PM narendra modi to address rally in Hyderabad today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए सोमवार को यहां लाल बहादुर स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की तेलंगाना इकाई के मुख्य प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा, ‘पीएम बेगमपेट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह चुनावी राज्य तेलंगाना में पीएम मोदी का दूसरा दौरा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि देश के सबसे नए राज्य तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और राज्य में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सहित विभिन्न दलों ने अंतिम दिनों में पूरी ताकत झोंक दी है। वहां बुधवार 5 दिसंबर को चुनाव प्रचार खत्म होगा। टीआरएस जहां अकेले 107 सीटों पर सत्ता में वापसी के लिए चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने वहां ‘प्रजा कुटामी’ (पीपुल्स एलांयस) के नाम से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ गठबंधन किया है। इनमें कांग्रेस के 94 सीटों पर प्रत्याशी हैं। भाजपा अकेले चुनाव मैदान में है।  
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जगह चुनावी सभाओं को संबोधित किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहले दौरा कर चुके। कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने पिछले सप्ताह जनसभाओं को संबोधित किया। इनके अलावा गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, जयराम रमेश, वीरप्पा मोइली जैसे नेता कमान संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed