आज इन खास खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करुणानिधि का अंतिम संस्कार आज, पहुंचेंगे पीएम मोदी और राहुल
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम करुणानिधि की समाधि मरीना बीच पर बनेगी या नहीं इसका फैसला अदालत आज सुबह 8 बजे करेगी। दक्षिण की राजनीति के पितामह करुणानिधि की कल हुई मृत्यु के बाद से ही इस मसले पर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि कल देर रात इस मामले की सुनवाई शरू तो हुई थी लेकिन अदालत सरकार की मनाही के तर्कों से संतुष्ट नहीं हुई थी। करुणा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता चेन्नई पहुंचने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर
राज्यसभा उपचुनाव: बीजेडी के हाथ में है जीत-हार की चाबी
9 अगस्त को होने वाले राज्यसभा उपसभापति चुनाव के लिए सरकार और विपक्ष के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। इस पद को विपक्ष के पाले में जाने से रोकने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल ली है। इसी क्रम में उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की। चुनाव में नौ सदस्यों वाली बीजेडी के पास ही हार-जीत की चाबी है। विस्तार से पढ़ें
देवरिया कांडः 48 घंटे बाद भी लापता लड़कियों का नहीं मिला सुराग
बालगृह बालिका व नारी संरक्षण गृह पर छापामारी के 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी गायब 18 लड़कियों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। संस्था की देख-रेख में रह रही यह लड़कियां कहीं चली गई या उन्हें भेजा गया, इसको लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस संस्था की अधीक्षिका व उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
कठुआ मामले के गवाह के रिश्तेदार की याचिका पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट कठुआ मामले के गवाह को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले के अहम गवाह तालिब हुसैन को फर्जी रेप मामले में प्रताड़ित कर रही है। विस्तार से पढ़ें
ताजमहल समेत 17 स्मारकों का दीदार आज से हुआ महंगा
ताजमहल समेत देश के छह वर्ल्ड हेरिटेज और 11 बी श्रेणी के स्मारकों का प्रवेश टिकट बढ़ा दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों में भारतीयों के लिए प्रवेश टिकट 40 रुपये और विदेशी सैलानियों के लिए 600 रुपये कर दिया। विस्तार से पढे़ें