फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   daeoria case, no clue of remaining 18 girls after 48 hours

देवरिया कांडः 48 घंटे बाद भी लापता लड़कियों का नहीं मिला सुराग, संख्या को लेकर फर्जीवाड़े की आशंका

Wed, 08 Aug 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देवरिया
ब्यूरो, अमर उजाला, देवरिया Updated Wed, 08 Aug 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
daeoria case, no clue of remaining 18 girls after 48 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बालगृह बालिका व नारी संरक्षण गृह पर छापामारी के 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी गायब 18 लड़कियों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। संस्था की देख-रेख में रह रही यह लड़कियां कहीं चली गई या उन्हें भेजा गया, इसको लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस संस्था की अधीक्षिका व उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मुक्त कराई गई लड़कियों के माध्यम से भी यह पता लगाने का प्रयास जारी है। उधर, यह भी चर्चा है कि सरकारी फंड हड़पने की मंशा से संस्था संचालिका ने कागज में लड़कियों के फर्जी आंकड़े पेश किए थे, मगर अब वही उसकी गले की फांस साबित हो रहा है।
विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित बालगृह बालिका, नारी संरक्षण गृह में 42 लड़कियों के होने की सूची संचालिका ने करीब एक पखवाड़ा पहले डीएम को सौंपी थी। छापामारी के दौरान यहां सिर्फ 24 मिले हैं। शेष 18 का पता नहीं है। संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि पूर्व में सौंपी गई सूची के बाद कुछ लड़कियां अपने घरों को भी चली गई। हालांकि वह इस संबंध में अब तक कोई साक्ष्य उपलब्ध कराने में नाकाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में भी कुछ पता नहीं चल रहा है। बताते हैं कि शासन की ओर से संस्था को फंड वहां रहने वाली लड़कियों की संख्या के आधार पर मिलता था। अधिक फंड मिले, इसलिए लड़कियों की संख्या बढ़ाकर दिखाई गई थी। कई ऐसे नाम भी जोड़ दिए गए थे, जो पहले ही घर को जा चुकी हैं या काल्पनिक है। यह जालसाजी ही संचालिका को भारी पड़ रही है।


इस संबंध में एसपी रोहन पी कनय का कहना था कि जांच से पता चला है कि कुछ लड़कियों को कोर्ट के जरिए उनके परिवारीजनों को भी सौंपा गया है। हालांकि दोनों सूची से मिलान कर लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। संचालिका ने अपनी सूची में 42 लड़कियां दिखाईं हैं तो उन्हें खुद इसका ब्योरा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed