फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top news stories of august 21 live updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 21 Aug 2018 05:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
Top news stories of august 21 live updates
केरल की बाढ़ गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित, अब तक 357 लोगों की मौत
विज्ञापन


केरल में आई सदी की सबसे भयानक बाढ़ को केंद्र सरकार ने गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। वहीं, आफत की बारिश थमने के बाद केरल को थोड़ी राहत भले ही मिली है, लेकिन अब बेघर लोगों के पुनर्वास और पानी उतरने के बाद बीमारियों को फैलने से रोकने की चुनौती खड़ी हो गई। केरल में अब तक 357 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 10 लाख विस्थापितों को 5,645 राहत शिविरों में रखा गया है।

पढ़ें पूरी खबर

जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, इंग्लैंड को 498 रन की दरकार, तीसरे दिन का खेल खत्म 

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है। दोनों टीमों के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज में तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया द्वारा मिले 521 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम 9 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 23 रन बना चुकी है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


Asian Games 2018: 'गोल्डन गर्ल' बनी विनेश फोगाट, पढ़िए दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन 

भारत के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों का दूसरा दिन अच्छा रहा। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उम्मीद के अनुरूप कुश्ती का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि निशानेबाजों ने दो रजत पदक जीते साथ-साथ सेपकटकरा में पोडियम स्थान भी सुनिश्चित किया है। 


पढ़ें पूरी खबर

एससी-एसटी संशोधन कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट का फैसला हुआ बेअसर  

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एससी-एसटी संशोधन कानून 2018 को मंजूरी दो दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब निष्प्रभावी हो गया है। अब फिर दलितों को सताने के मामले में तत्काल गिरफ्तारी होगी और अग्रिम जमानत भी नहीं मिल पाएगी। 

पढ़ें पूरी खबर

मुजफ्फरपुर गृह केस: नीतीश के एक और करीबी से सीबीआई ने की पूछताछ, पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सीबीआई ने बिहार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री दामोदर रावत से भी पूछताछ की है। जांच टीम ने उनसे पांच घंटे तक सवाल जवाब किए हैं। रावत अप्रैल 2008 से 2010 तक राज्य के समाज कल्याण मंत्री थे। रावत के कार्यकाल के दौरान भी ब्रजेश व उसकी राजदार मधु से जुड़े एनजीओ को फंड मिलने की बात है। 

पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed