{"_id":"6241858fdf158d1e3f79f2d7","slug":"top-news-headlines-today-latest-and-breaking-news-in-india-now-in-hindi-28-march-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक की बड़ी खबरें: कोरोना कॉलर ट्यून से आजादी, पढ़ें देश-दुनिया का बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब तक की बड़ी खबरें: कोरोना कॉलर ट्यून से आजादी, पढ़ें देश-दुनिया का बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर
Mon, 28 Mar 2022 03:23 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 28 Mar 2022 03:23 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज टीएमसी और भाजपा विधायकों के बीच भिड़ंत हो गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 का आगाज जीत के साथ किया है। पढ़िए पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच नौबत मारपीट तक आ गई। बताया गया है कि टीएमसी विधायक असित मजूमदार और भाजपा के मनोज तिग्गा ने एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें टीएमसी नेता घायल हो गए। इस मामले में स्पीकर ने बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मिलाया हाथ
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शपथ के दौरान सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। विधायक और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा में सदन के विधायक पद की शपथ ली। अखिलेश यादव पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन करते हुए शपथ लेने पहुंचे। यहां देखें वीडियो और पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का
- फोटो : twitter-Variety
94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया, देखते ही देखते ये मामला इतना गरमा गया कि स्मिथ ने स्टेज पर जाकर ही क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस तरह वायरल हुआ कि विल स्मिथ टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए। कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है तो कोई इस घटना के लिए क्रिस रॉक को जिम्मेदार ठहरा रहा है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
corona caller tunes
- फोटो : amarujala
यदि आप भी कोरोना के कॉलर ट्यून से परेशान हो गए हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि आपको जल्द ही इस कॉलर ट्यून से आजादी मिलने वाली है। कोरोना कॉलर ट्यून को बंद करने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है। बता दें कि कोरोनो कॉलर ट्यून पिछले दो साल से चल रहा है। यहां पढ़ें विस्तृत जानकारी...
मिचेल मार्श
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 का आगाज जीत के साथ किया है। ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली ने रविवार को अपने पहले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। दिल्ली को अब अगला मुकाबला दो अप्रैल को गुजराट टाइटंस के साथ खेलना है। लेकिन उससे पहले उसे बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं और उनका आईपीएल में खेलना संदिग्ध हो गया है। यहां पढ़ें और जानकारी...