फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022

अब तक की बड़ी खबरें: फिर विवादों में राहुल तो चुपचाप सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सुर्खियों में हंसल मेहता की शादी

Wed, 25 May 2022 03:08 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 25 May 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में हैं। वहीं कपिल सिब्बल ने चुपचाप कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है। सपा के समर्थन से राज्यसभा जा रहे वरिष्ठ वकील ने आज सबकों चौंका दिया। उधर आतंकी फंडिंग मामले में यासीन मलिक को फांसी या उम्रकैद की सजा हो सकती है। आज सबकी निगाहें दिल्ली की विशेष अदालत पर टिकी हुई है। आईपीएल की बात करें तो एलिमिनेटर मैच में बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से है। मनोरंजन जगत में हंसल मेहता सुर्खियों में हैं। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की बड़ी खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022
नामांकन करते हुए कपिल सिब्बल - फोटो : एएनआई

राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से जैसे ही नामों की घोषणा की गई तो कपिल सिब्बल के नाम ने सभी को थोड़ा चौंका दिया। कपिल सिब्ब्ल मीडिया के सामने आते हैं और बताते हैं कि वो तो 16 मई को ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं! इसके बाद वो यह भी साफ करते हैं कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा में नामाकंन दाखिल किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022
rahul gandhi - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन प्रवास पर हैं वे वहां कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। वहां दिए गए उनके बयानों पर देश में सियासी उबाल मचा हुआ है। इस बीच, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में उनके भाषण के बीच वहां मौजूद एक भारतीय अधिकारी ने  उन्हें राष्ट्र, भारत व चाणक्य के राष्ट्रधर्म का पाठ पढ़ा दिया। इसका वीडियो अधिकारी ने खुद ट्विटर पर साझा किया है। यहां सुनिए भारतीय अधिकारी ने क्या कहा
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022
नीले कुर्ते में पेशी के लिए जाता यासीन मलिक - फोटो : एएनआई
दिल्ली की एक विशेष अदालत आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी करार जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दोपहर 3.30 बजे तक सजा सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने यासीन  को 19 मई को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत सभी आरोपों का दोषी ठहराया था। यासीन मलिक के केस की सुनवाई के चलते पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। यहां पढ़ें ताजा अपडेट...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022
अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के टेक्सास से दुखद खबर आई है। यहां मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक प्राथमिक विद्यालय में 18 साल के युवक ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 21 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 19 बच्चे व दो शिक्षक हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022
आज से नौतपा यानी प्रचंड गर्मी के नौ दिन शुरू हो रहे हैं, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ व पूर्व मानसून गतिविधियों की मेहरबानी से इस दौरान राहत कायम रहने के आसार हैं। बीते दिनों देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हिस्से में आंधी व बारिश के साथ हुई वर्षा व लगातार बादल छाने से तापमान तेजी से नीचे आया है। हालांकि, अब तापमान कुछ बढ़ेगा, लेकिन नौतपे में सताने वाली गर्मी पड़ने के आसार कम हैं। यहां पढ़ें अपने इलाके की स्थिति

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एलिमिनेटर मैच - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। हारने वाली टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-2 खेलना होगा। क्वालिफायर-2 में सामने क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम होगी। शाम साढ़े सात बजे मैच शुरू होगा। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 25 May 2022
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
लक्ष्य और हाइवे जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर निर्माता, निर्देशक और लेखक हंसल मेहता अक्सर अपनी मूवीज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो इस समय काफी चर्चा में हैं। निर्देशक अपनी पार्टनर के सफीना हुसैन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार सुबह उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed