फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nautpa from today, but chances of severe heatwave less, know latest weather updates

Weather Update : नौतपा आज से, मगर प्रचंड गर्मी के आसार कम, गुजरात के मछुआरों को चेतावनी

Wed, 25 May 2022 10:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 25 May 2022 10:32 PM IST
सार

उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में इन दिनों दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। अधिकतर जगह हल्की से मध्यम वर्षा होने से मई की झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
Nautpa from today, but chances of severe heatwave less, know latest weather updates
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से नौतपा यानी प्रचंड गर्मी के नौ दिन शुरू हो रहे हैं, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ व पूर्व मानसून गतिविधियों की मेहरबानी से इस दौरान राहत कायम रहने के आसार हैं। बीते दिनों देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हिस्से में आंधी व बारिश के साथ हुई वर्षा व लगातार बादल छाने से तापमान तेजी से नीचे आया है। हालांकि, अब तापमान कुछ बढ़ेगा, लेकिन नौतपे में सताने वाली गर्मी पड़ने के आसार कम हैं। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में इन दिनों दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। अधिकतर जगह हल्की से मध्यम वर्षा होने से मई की झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे चला गया है। इसे पश्चिमी विक्षोभ व मानसून पूर्व की गतिविधियों का मिलाजुला असर माना जा रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में दिन और रात में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। नौतपे के पहले दिन यानी बुधवार को पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।
विज्ञापन


मछुआरों को उत्तरी गुजरात के समुद्र में न जाने की चेतावनी
उधर, उत्तरी गुजरात के तट पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मछुआरों को शुक्रवार से तीन दिनों तक अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी दी। बुधवार को आईएमडी ने कहा कि दक्षिण गुजरात तट पर मछुआरों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। 27-29 मई, 2022 तक उत्तरी गुजरात तट पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कच्छ, जामनगर, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों में अरब सागर तट पर काम करने वाले मछुआरों के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हो सकती है हल्की वर्षा 
दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेलंगाना, कोंकण और गोवा और पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण-पश्चिम और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों के साथ-साथ अंडमान सागर के ऊपर मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

मंगलवार को यहां हुई बारिश
  • स्काईमेट के अनुसार मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। 
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें हुई और ओलावृष्टि के साथ बिजली की चमक देखी गई। कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज हवाएं चली।
  • केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा और पूर्वोत्तर बिहार के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 
  • कोंकण और गोवा, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और मेघालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
  • मौसम विज्ञान केंद्र हैदराबाद के प्रमुख डॉ. के नागरत्ना ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिणी भागों, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और अरब सागर के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व भागों की ओर बढ़ने की संभावना है। तेलंगाना में कल गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसमी मानसून की बारिश सामान्य रहने की उम्मीद
इस बीच आईएमडी मुंबई प्रमुख जयंत सरकार ने बताया कि मौसमी मानसून की बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। इस बार 99% बारिश की उम्मीद है। केरल में मानसून की शुरुआत 27 मई को होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में कोंकण और गोवा क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed