अब तक की बड़ी खबरें: हिंसा की आग में झुलसा बंगाल, पढ़ें रूस- यूक्रेन युद्ध समेत अन्य अहम समाचार सिर्फ एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी वृद्धि कर दी गई। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के 27 वें दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो के खिलाफ नाराजगी जताई। भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हराकर महिला विश्व कप 2022 की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े रसोई गैस के दाम
मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
जेलेंस्की हुए नाटो से नाराज
महिला विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हराया
भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हराकर महिला विश्व कप 2022 की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम इंडिया जीत के साथ ही अंक तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार हैं। पढ़िए पूरी खबर...
हिंसा की आग में झुलसा बंगाल
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए। पढ़ें पूरी खबर...
चार महीने बाद आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक रहेंगे। अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर