फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tmc leader killed Rampur hat, West Bengal birbhum violence , Many people dead and injured

बंगाल में खूनी संघर्ष: टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 12 घरों में लगाई आग, अब तक 10 की मौत

Tue, 22 Mar 2022 12:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Mar 2022 12:29 PM IST
सार

घटना बीरभूम के रामपुरहाट की है। जब सोमवार देर रात उपद्रवियों ने 10-12 घरों में आग लगा दी। जिसमें कुल 10 लोगों की मृत्यु हो गई।  

विज्ञापन
Tmc leader killed Rampur hat, West Bengal birbhum violence , Many people dead and injured
बंगाल में फिर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। भड़की हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएम समेत बीरभूम के तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  इन सब के बीच बीरभूम के दमकल अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना कल रात की है,10-12 घरों में आग लगाई गईं। इस हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मृत्यु हुई है जिनकी बॉडी रिकवर की गई है। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। 

विज्ञापन


बम फेंककर की गई हत्या
बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में सोमवार देर रात बम फेंककर पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार शेख स्टेट हाईवे 50 पर जा रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनपर बम फेंक दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें रामपुरहाट के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पिछले साल भी चुनाव परिणाम के बाद हिंसा में 16 लोगों की गई थी जान
यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटना हो रही है।   पिछले साल चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई हिंसा में कम से कम 16 लोगों की जान ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में हुई सबसे बड़ी राजनीतिक हिंसा में से एक
जानकारी के अनुसार हत्याओं के बाद क्षेत्र के किसी भी घर में एक भी पुरुष सदस्य नहीं बचा है। यह हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में हुई सबसे बड़ी राजनीतिक हिंसा में से एक है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावरों द्वारा इमारतों में आग लगाने से पहले कई लोगों को उनके घरों के अंदर बंद कर दिया गया था। पुलिस अब मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है।


हिंसा के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेगी बंगाल भाजपा
शिशिर बाजोरिया के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल भाजपा आगामी उपचुनावों और राज्य में जारी हिंसा के मुद्दे पर आज राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed