अब तक की बड़ी खबरें: झारखंड में रोपवे हादसा, पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की शपथ, यहां पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरें एक क्लिक पर
झारखंड में रोपवे हादसा, पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की शपथ, वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, रामनवमी पर छह राज्यों में भारी बवाल। देश-दुनिया, राजनीति, खेल-बिजनेस और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर...
झारखंड में रोपवे हादसा
झारखंड के देवघर में रविवार को हुए त्रिकूट रोपवे हादसे में अब तक 19 लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि, अभी भी 40 लोग ऊपर ही फंसे हुए हैं, जो पिछले 20 घंटे से मदद का इंतजार रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान में रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री की शपथ
पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के बाद आज ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री शपथ ले सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर के पास दुकान में आग
मथुरा के वृंदावन में सोमवार तड़के कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। बांकेबिहारी मंदिर के पास दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर
आईपीएल 2021 का 21वां मैच हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस और केन विलियम्सन की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की हालत एक दूसरे के विपरीत रही है। गुजरात की टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रूस और यूक्रेन युद्ध से अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित: वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 46 दिन बीत चुके हैं और इस बीच जहां यूक्रेन में शहर के शहर तबाह हो गए हैं तो दूसरी ओर रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों की बौछार हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के बीच जारी जंग से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...