फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 SRH vs GT Match 21 Preview and Prediction

SRH vs GT: अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने उतरेगी गुजरात की टीम, हैदराबाद से है सामना, गिल-शमी पर रहेंगी निगाहें

Mon, 11 Apr 2022 04:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 04:42 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में गुजरात की टीम लगातार चौथी जीत हासिल करके अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंचना चाहेगी। गुजरात इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी है। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 SRH vs GT Match 21 Preview and Prediction
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2021 का 21वां मैच हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस और केन विलियम्सन की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की हालत एक दूसरे के विपरीत रही है। गुजरात की टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है। वहीं, हैदराबाद को शुरुआती दो मैचों में हार मिली थी। चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद यह टीम गुजरात के खिलाफ बड़े उलटफेर के इरादे से उतरेगी। 
विज्ञापन


गुजरात की टीम भी शानदार फॉर्म में है और वह चाहेगी कि यह मैच जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया जाए। गुजरात इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी है। इसके बावजूद यह टीम कभी भी अंक तालिका में टॉप पर नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में गुजरात तीन मैच में छह अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। आठवें स्थान पर मौजूद हैदराबाद के पास इतने ही मैचों में दो अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 SRH vs GT Match 21 Preview and Prediction
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
कैसा रहा है हैदराबाद का सफर
सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मैच में भी यह टीम लखनऊ के खिलाफ 12 रन से हार गई थी। तीसरे मैच में हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया और इस सीजन पहली जीत हासिल की।

शुरुआती दो मैचों में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप रही थी, लेकिन तीसरे मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, गेंदबाजी में टी नटराजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों से मदद नहीं मिल रही थी। चेन्नई के खिलाफ बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 

गुजरात के लिए गिल और शमी ने किया कमाल 
गुजरात की टीम इस सीजन सभी मैच जीती है। पहले मैच में उसने लखनऊ के खिलाफ करीबी मुकाबले में पांच विकेट से जीत हासिल की, जबकि दूसरे मैच में दिल्ली को 14 रन से हराया। वहीं, तीसरे मैच में राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर पंजाब के खिलाफ छह विकेट से जीत दिला दी। गुजरात के लिए शमी ने नई गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक छह विकेट ले चुके हैं। वहीं, रन बनाने की जिम्मेदारी अकेले गिल ने संभाल रखी है। वो तीन मैचों में 180 रन बना चुके हैं। 

IPL 2022 SRH vs GT Match 21 Preview and Prediction
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे। 

हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियम्सन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, टी नटराजन, उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed