फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: उत्तर भारत में लुढ़क रहा पारा; रिपोर्ट में खुलासा- जनरल रावत के हेलीकॉप्टर हादसे का कारण मानवीय भूल

Fri, 20 Dec 2024 08:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिमाचल और पूर्वी राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक पाला पड़ने की आशंका है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। उत्तर के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आठ दिसंबर, 2021 को एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। इस भीषण हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत बलिदान हुए थे। हादसे के तीन साल बाद सामने आई एक संसदीय पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे का कारण 'मानवीय भूल' थी। बता दें कि इस भीषण हादसे में जनरल रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई अन्य सशस्त्र बल कर्मी भी बलिदान हुए थे। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। मामला सीटी रवि के कथित अपमानजनक बयान के बाद उन्हें हिरासत में लेने का है। रवि ने कहा, 'पुलिस मुझे रात 8 बजे खानपुरा पुलिस स्टेशन लेकर आई। उन्होंने मुझे नहीं बताया कि वे मुझे किस मामले में लेकर आए हैं। वे मेरी शिकायत दर्ज नहीं कर रहे हैं, वे जीरो एफआईआर भी दर्ज नहीं कर रहे हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो कांग्रेस सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के एमबीए कार्यक्रम में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा कैट-2024 में इस बार 14 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। इनमें 13 छात्र और एक छात्रा है और 13 इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। टॉपर्स में महाराष्ट्र से पांच, तेलंगाना से दो और उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व केरल से एक-एक अभ्यर्थी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

 

उत्तर भारत में लुढ़क रहा पारा; IMD बोला- जबरदस्त पाला पड़ने के आसार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
ठंड का सितम - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल और पूर्वी राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक पाला पड़ने की आशंका है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। उत्तर के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा- जनरल रावत के हेलीकॉप्टर हादसे का कारण मानवीय भूल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आठ दिसंबर, 2021 को एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। इस भीषण हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत बलिदान हुए थे। हादसे के तीन साल बाद सामने आई एक संसदीय पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे का कारण 'मानवीय भूल' थी। बता दें कि इस भीषण हादसे में जनरल रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई अन्य सशस्त्र बल कर्मी भी बलिदान हुए थे। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन

CT Ravi FIR Row: आज कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
कर्नाटक में भाजपा नेता सीटी रवि की हिरासत के बाद बढ़ा विवाद - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। मामला सीटी रवि के कथित अपमानजनक बयान के बाद उन्हें हिरासत में लेने का है। रवि ने कहा, 'पुलिस मुझे रात 8 बजे खानपुरा पुलिस स्टेशन लेकर आई। उन्होंने मुझे नहीं बताया कि वे मुझे किस मामले में लेकर आए हैं। वे मेरी शिकायत दर्ज नहीं कर रहे हैं, वे जीरो एफआईआर भी दर्ज नहीं कर रहे हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो कांग्रेस सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पढ़े पूरी खबर...

CAT Result: कैट में 14 विद्यार्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
CAT Result 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के एमबीए कार्यक्रम में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा कैट-2024 में इस बार 14 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। इनमें 13 छात्र और एक छात्रा है और 13 इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। टॉपर्स में महाराष्ट्र से पांच, तेलंगाना से दो और उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व केरल से एक-एक अभ्यर्थी है। पढ़े पूरी खबर..
 

FIR On Rahul Gandhi: दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया मामला

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी - फोटो : X/RahulGandhi

संसद भवन परिसर में धक्कामुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस अभी विचार कर रही है। यह मामला भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज, हेमंग जोशी और अनुराग ठाकुर की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में दर्ज किया गया है। बता दें कि बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पढ़े पूरी खबर...

Research : नैनो प्लास्टिक कणों से बढ़ रहा बांझपन और नपुंसकता का खतरा, एम्स प्रोफेसर ने किया आगाह

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

पानी, हवा सहित विभिन्न तरीकों से शरीर में पहुंच रहा नैनो प्लास्टिक कण बांझपन, नपुंसकता सहित दूसरे घातक रोग दे रहा है। जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हुए सम्मेलन में माइक्रो प्लास्टिक विषय पर चर्चा हुई।  पढ़े पूरी खबर..

RSS: मंदिर-मस्जिद मुद्दे के सहारे हिंदुओं का नेता बनने की ताक में लोग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मंदिर-मस्जिद विवादों के फिर से उठने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोग ऐसे मुद्दे उठाकर हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। पढ़े पूरी खबर...

Parliament Row: संसद के गेट पर अब सांसद-राजनेता नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
संसद के मकर द्वार पर चढ़कर प्रदर्शन करते इंडिया गठबंधन के सांसद। - फोटो : PTI

संसद के मकर द्वार के पास हुई धक्का-मुक्की के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने बड़ा फैसला लिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के किसी भी प्रवेश द्वार पर किसी भी सांसद या राजनीतिक दल की ओर से प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार को भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच धक्कामुक्की की घटना के बाद बिरला ने यह फैसला लिया है। संसद के सूत्रों ने इस बारे में बताया, अध्यक्ष ओम बिरला ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि किसी सांसद, सदस्यों के समूह या राजनीतिक दल को संसद भवन के द्वारों पर किसी तरह का धरना या प्रदर्शन करने नहीं दिया जाएगा। पढ़े पूरी खबर..

Abhishek-Aishwarya: इस खास फंक्शन में अमिताभ के साथ पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में परेशानी की अफवाहों पर हाल ही में विराम लग गया है। गुरुवार को ऐश्वर्या को मुंबई में अपनी बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया। इस वीडियो ने ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच वैवाहिक कलह की अफवाहों को शांत कर दिया है। पढ़े पूरी खबर...

चिंताजनक: रबी फसलों की बुवाई के साथ ही कई राज्यों में भूजल स्तर गिरा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
बर्बाद हुई रबी की फसल - फोटो : अमर उजाला
रबी फसलों की बुवाई के साथ ही जिन क्षेत्रों में कम बारिश हुई है वहां भूजल स्तर गिरने लगा है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 558 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है। वहीं पिछले सीजन में समान अवधि में 556.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई थी। पढ़े पूरी खबर...

Duty: पोर्क समेत कुछ अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क घटा सकता है भारत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 December 2024 Updates On Amar Ujala
भारत-अमेरिका - फोटो : ANI
अमेरिका की तरफ से आपूर्ति की जाने वाली कुछ वस्तुओं पर भारत आयात शुल्क (टैरिफ) कम करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें हार्ले डेविडसन समेत अन्य लग्जरी बाइक, पोर्क (सुअर का मांस), उच्च चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। भारत ने यह फैसला पिछले दिनों ट्रंप की उस चेतावनी के बाद लिया है, जिसमें उन्होंने भारतीय उत्पादों पर 100 फीसदी शुल्क लगाने की बात कही थी। भारत के इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रिश्ते और मजबूत होंगे। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed