फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Bipin Rawat Chopper Crash Human Error Parliamentary Panel on Defence Report Updates in Hindi

CDS Rawat Chopper Crash: संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा- जनरल रावत के हेलीकॉप्टर हादसे का कारण मानवीय भूल

Fri, 20 Dec 2024 01:42 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 01:42 AM IST
सार

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का निधन दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में हुआ था। इस हादसे की जांच के लिए संसदीय समिति गठित की गई थी। हादसे के करीब तीन साल बाद समिति ने कहा है कि हेलीकॉप्टर क्रैश का कारण मानवीय भूल थी।

विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat Chopper Crash Human Error Parliamentary Panel on Defence Report Updates in Hindi
भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आठ दिसंबर, 2021 को एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। इस भीषण हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत बलिदान हुए थे। हादसे के तीन साल बाद सामने आई एक संसदीय पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे का कारण 'मानवीय भूल' थी। बता दें कि इस भीषण हादसे में जनरल रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई अन्य सशस्त्र बल कर्मी भी बलिदान हुए थे। 
विज्ञापन

CDS General Bipin Rawat Chopper Crash Human Error Parliamentary Panel on Defence Report Updates in Hindi
हादसे के बाद घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : ANI
'हादसे का कारण मानवीय भूल'
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के बारे में लिखा है कि 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। यह 33वीं दुर्घटना थी। इसका कारण HE(A) यानी 'मानवीय भूल (एयरक्रू)' है। रक्षा मंत्रालय ने संसदीय समिति को बताया है कि साल 2018 के बाद बीते करीब छह साल में 34 दुर्घटनाओं की जांच की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

CDS General Bipin Rawat Chopper Crash Human Error Parliamentary Panel on Defence Report Updates in Hindi
अपने माता-पिता के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देती बेटियां - फोटो : ANI
शीतकालीन सत्र के दौरान पेश की गई रिपोर्ट
शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को संसद में रक्षा संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की गई। इसमें 13वीं रक्षा योजना अवधि (13th Defence Plan Period) के दौरान हुई भारतीय वायुसेना के विमान दुर्घटनाओं का ब्यौरा दिया गया। इसके मुताबिक बीते लगभग छह साल में 34 दुर्घटनाएं हुईं। वर्ष 2021-22 में नौ भारतीय वायुसेना विमान दुर्घटना के शिकार हुए। साल 2018-19 में 11 दुर्घटनाएं हुईं। संसदीय समिति की रिपोर्ट में हादसों की संख्या के साथ कारणों का भी उल्लेख है। रिपोर्ट में दुर्घटनाओं के कारण, विमान का प्रकार, हादसे की तारीख और दुर्घटना का विवरण भी दिया गया है।
विज्ञापन

CDS General Bipin Rawat Chopper Crash Human Error Parliamentary Panel on Defence Report Updates in Hindi
जनरल रावत को श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी - फोटो : ANI
रक्षा मंत्रालय ने किया आश्वस्त
रक्षा मंत्रालय ने संसदीय समिति को आश्वस्त किया है कि वायुसेना प्रमुख की टिप्पणियों के आधार पर हादसों को टालने के सभी उपाय किए जाते हैं। अधिकांश का कार्यान्वयन हो चुका है, जबकि कुछ सुझावों और उपायों पर काम किया जा रहा है।

CDS General Bipin Rawat Chopper Crash Human Error Parliamentary Panel on Defence Report Updates in Hindi
सीडीएस रावत हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI

13 लोगों की गई थी जान
8 दिसंबर 2021 का वो दिन जब तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब हेलीकॉप्टर हादसा हुआ था, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी की भी जान चली गई थी। बात अगर पूरे हेलीकॉप्टर की करें तो कुल 14 लोग सवार थे जिनमें से 13 की मौत हो गई थी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed