Top News: 26 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; निशिकांत के न्यायपालिका पर दिए बयान से BJP का किनारा
मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंधड़, गरज, बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के न्यायपालिका पर दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में गर्माहट बढ़ गई है। विपक्षी कांग्रेस और अन्य दलों की व्यापक तौर पर आलोचनाओं के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सुप्रीम कोर्ट का सम्मान किया है। इसके अलावा, मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में फैले तनाव के बीच सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में शांति की अपील की है। उन्होंने विपक्षी भाजपा समेत अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और उसके सहयोगी अचानक बहुत आक्रामक हो गए हैं। इन सहयोगियों में आरएसएस भी शामिल है। ये ताकतें उकसावे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
26 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट
राजस्थान और मध्य प्रदेश को छोड़कर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पश्चिम हिमालयी क्षेत्र समेत देशभर में अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव से यातायात संबंधी कुछ दुश्वारियां तो बढ़ीं, लेकिन ठंडी हवाओं ने भीषण और उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। मौसम विभाग ने रविवार को भी उत्तराखंड समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंधड़, गरज, बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
निशिकांत के न्यायपालिका पर दिए बयान से BJP का किनारा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के न्यायपालिका पर दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में गर्माहट बढ़ गई है। विपक्षी कांग्रेस और अन्य दलों की व्यापक तौर पर आलोचनाओं के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे किसी बयान का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि मैंने दोनों सांसदों को ऐसा कोई भी बयान न देने का निर्देश दिया है। ये उनका निजी बयान है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सुप्रीम कोर्ट का सम्मान किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Politics: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद फैले तनाव के बीच सीएम ममता ने की शांति की अपील
मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में फैले तनाव के बीच सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में शांति की अपील की है। उन्होंने विपक्षी भाजपा समेत अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और उसके सहयोगी अचानक बहुत आक्रामक हो गए हैं। इन सहयोगियों में आरएसएस भी शामिल है। ये ताकतें उकसावे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल कर रही हैं। वे इस पृष्ठभूमि का इस्तेमाल विभाजनकारी राजनीति करने के लिए कर रहे हैं। ऐसे में मेरी अपील है कि कृपया शांत रहें। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में लैंड नहीं कर सकी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर की फ्लाइट, जाना पड़ा जयपुर
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर जा रहा इंडिगो का विमान पहले दिल्ली में नहीं उतर सका। विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद रात 2 बजे फ्लाइट जयपुर से चली और फिर दिल्ली लैंड हुई। पढ़ें पूरी खबर...
JD Vance: अक्षरधाम मंदिर जाएंगे वेंस, PM मोदी के साथ करेंगे रात्रिभोज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, भारतीय मूल की द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके परिवार के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी और वेंस के बीच एक अहम बैठक होगी, जिसमें व्यापार, टैरिफ और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होगी। यह जानकारी शनिवार को मामले से परिचित लोगों ने दी। पढ़ें पूरी खबर...
UP Weather : आज 25 जिलों में वज्रपात और आंधी की चेतावनी... ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच शनिवार को 30 से ज्यादा जिलों में तेज हवा संग बूंदाबांदी हुई। इस बेमौसम आंधी-बारिश से खेत में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। तेज रफ्तार हवाओं से आम की बौर को भी क्षति पहुंची है। मुरादाबाद में तो झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक चली गई वहीं राजधानी लखनऊ में तड़के सुबह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिम से शुरू हुई बारिश का असर शनिवार को प्रदेश के पूर्वांचल में भी दिखाई दिया और बस्ती,अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी आदि में बूंदाबांदी देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर...
RR vs LSG: आवेश की घातक गेंदबाजी से पलटा पासा, जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ
आवेश खान की घातक गेंदबाजी की दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हरा दिया। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए, लेकिन जवाब में राजस्थान निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। मौजूदा सत्र में यह लखनऊ की पांचवीं जीत है। अब टीम 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान आठ में से छह मैच गंवाने के बाद आठवें पायदान पर खिसक गई। पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश पुलिस ने की इंटरपोल से अपील- हसीना और 11 अन्य के खिलाफ जारी करें रेड कॉर्नर नोटिस
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बांग्लादेश पुलिस के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) ने हसीना सहित 12 व्यक्तियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल से अपील की है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में इंटरपोल से अपील की जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर...
Yemen: अमेरिका ने यमन में किए 13 हवाई हमले
यमन में अमेरिकी सेना ने 13 हवाई हमले किए हैं। सेना ने यमन की राजधानी सना और हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले तटीय शहर होदेदा को निशाना बनाया। हूतियों के मीडिया कार्यालय ने शनिवार को अमेरिकी हमलों की रिपोर्ट दी। हालांकि, अमेरिकी हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
बेदवना की वेदना: 190 घरों में से 113 को उपद्रवियों ने जलाया
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धूलियान शहर का बेदवना... शहर से दूरी होगी करीब तीन किलोमिटर। जैसे ही सड़क बेदवना की तरफ मुड़ती है...सन्नाटा पसरा है। दिखाई देते हैं केवल बीएसएफ के जवान, पुलिस की जिप्सियां और इक्का-दुक्का स्थानीय लोग। जैसे-जैसे सड़क अंदर की ओर जाती है...सबसे पहले टूटा हुआ मंदिर और खंडित भगवान के अवशेष बेदवना की वेदना का सारा हाल बयां कर देते हैं। उपद्रवियों ने यहां पशुओं को भी जिंदा जला दिया। यहां 190 घर हैं और उनमें से शनिवार को हजारों की संख्या में आए उपद्रवियों ने 113 घर पूरी तरह जला कर राख कर दिया। 70 से अधिक परिवार भाग कर मालदा चले गए...कुछ पलायन कर झारखंड चले गए, कुछ जाने को तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर...