फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन आज; तिरुपति मंदिर में भगदड़ से छह लोगों की मौत, 40 घायल

Thu, 09 Jan 2025 07:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीएम मोदी आज भुवनेश्वर में18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।  वह भारत की वैश्विक भागीदारी के बढ़ते महत्व और देश के भविष्य को आकार देने में प्रवासी समुदाय की भूमिका पर बोलेंगे। वहीं, 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए 50 से अधिक देशों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास मची, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह से करीब 4000 श्रद्धालु तिरुपति में विभिन्न टिकट केंद्रों पर वैकुंड द्वार दर्शन टिकट के लिए कतार में खड़े थे। यह घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टी पार्क में टोकन वितरण के लिए कतार में लगने की अनुमति दी गई। इधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी की दिल्ली इकाई की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे और राज्य चुनाव समिति और अन्य चुनाव पैनलों के साथ बैठकें करेंगे। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा

पीएम मोदी आज करेंगे 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन
पीएम मोदी आज भुवनेश्वर में18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।  वह भारत की वैश्विक भागीदारी के बढ़ते महत्व और देश के भविष्य को आकार देने में प्रवासी समुदाय की भूमिका पर बोलेंगे। वहीं, 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए 50 से अधिक देशों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों ने पंजीकरण कराया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
तिरुपति मंदिर में भगदड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़, छह लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास मची, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह से करीब 4000 श्रद्धालु तिरुपति में विभिन्न टिकट केंद्रों पर वैकुंड द्वार दर्शन टिकट के लिए कतार में खड़े थे। यह घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टी पार्क में टोकन वितरण के लिए कतार में लगने की अनुमति दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
जेपी नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज दिल्ली भाजपा की चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी की दिल्ली इकाई की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे और राज्य चुनाव समिति और अन्य चुनाव पैनलों के साथ बैठकें करेंगे। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
जापोरिज्जिया में रूसी हमले के बाद सड़कों पर गिरे लोग और कारों में लगी आग - फोटो : पीटीआई/एपी

यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूस ने दागी मिसाइलें और ग्लाइड बम, 13 लोगों की मौत
दक्षिणी यूक्रेन के शहर जापोरिज्जिया पर रूस ने मिसाइल हमला किया। इस हमले में करीब 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमले के समय लोग मलबे के बीच फंसे हुए थे और उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची थीं। जेलेंस्की ने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट की, जिसमें नागरिक मलबे से अटे शहर की सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला युद्ध के दौरान नागरिक क्षेत्रों पर किए गए हवाई हमलों की एक और बानगी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Elections : 200 कंपनियों के साथ दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवान होंगे तैनात
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवानों के अलावा अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। इनमें राजस्थान व उत्तरप्रदेश से मंगाए गए 15 हजार से ज्यादा होमगार्ड शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
तिरुपति मंदिर में भगदड़। - फोटो : पीटीआई

तिरुपति मंदिर में भगदड़ हादसे पर पीएम-सीएम ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बुधवार देर शाम भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, घटना में करीब 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत कई लोगों ने इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है। सीएम नायडू आज सुबह तिरुपति का दौरा भी करेंगे। इस बीच,  टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के कार्यकारी अधिकारी श्यामला राव ने मामले की जांच की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन - फोटो : PTI

पद छोड़ने से बाइडन बोले- 2020 में भी चुनाव लड़ना नहीं चाहते था
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद छोड़ने से पहले अपनी फिटनेस पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह चार साल और सेवा कर भी पाएंगे या नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर वह इस बार चुनाव लड़ते तो वह जीत सकते थे। अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह 2020 में भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
ओलाफ शोल्ज - फोटो : एएनआई

नई बहस: बिना नाम लिए ओलाफ शोल्ज ने ट्रंप का किया विरोध
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयानों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। पनामा और ग्रीनलैंड पर दिए उनके बयानों को लेकर वैश्विक स्तर पर विरोध दिख रहा है। ट्रंप ने पद ग्रहण करने से पहले अपने कार्यकाल के एजेंडे बताते हुए पहले अमेरिका के पास रही पनामा नहर पर फिर से नियंत्रण लेने का इरादा जाहिर किया तो वहीं ग्रीनलैंड पर कब्जे तक की बात कह दी। अब पनामा और ग्रीनलैंड की सरकारों द्वारा विरोध जताने के बाद जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने ट्रंप के बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को मौजूदा सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग - फोटो : ANI/ X/@LACoFDPIO

कैलिफोर्निया के जंगलों में फैली आग, दो लोगों की मौत
दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में सूखा और तेज हवाओं के चलते कई जगह भयंकर आग लगी है। इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा, आग फैलने से अलग-अलग जगहों पर करीब 1000 इमारतें नष्ट हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 January 2025 Updates On Amar Ujala
गाजा पट्टी - फोटो : एक्स/ रॉयटर्स

Israel: गाजा में इस्राइली बंधक का शव बरामद
इस्राइली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा में एक भूमिगत सुरंग से 53 वर्षीय बंधक योसेफ अलजायदनी का शव बरामद किया है। सेना ने बुधवार को कहा कि अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वहां मिले अवशेष उसके 23 वर्षीय बेटे हमजा के हैं या नहीं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed