{"_id":"6a41c839702441da940244c0","slug":"top-headlines-today-important-and-big-news-stories-of-29-june-2026-updates-on-amar-ujala-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी; उत्तर भारत में मानसून का इंतजार; सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी; उत्तर भारत में मानसून का इंतजार; सुर्खियां
Mon, 29 Jun 2026 06:50 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज सोमवार, 29 जून 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे देश में मौसम के बदलाव की, एक तरफ पूर्वोंत्तर में बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है तो उत्तर-पश्चिम गर्मी से लोग हलकान है। उधर, अपने सेशेल्स यात्रा के दौरान पीएम मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। वहीं, राम मंदिर में दान गबन मामले में जांच के दौरान कई परतें खुल रही हैं, करीब तीन महीने पहले दान चोरी की भनक लगने पर गणनाकर्मियों को हटाने की सिफारिश एसबीआई बैंक ने की थी। लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारी ढाल बनकर खड़े हो गए थे। वहीं, वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के चार दिन बाद भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। इधर, असम में भारी बारिश अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उधर, रूस-यूक्रेन के बीच हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ताजा घटनाक्रम में यूक्रेन ने एक बार फिर रूस के तेल रिफाइनरी पर हमला किया है, जबकि पहली बार राष्ट्रपति पुतिन ने ईंधन की कमी की बात स्वीकार की है। वहीं, फीफा विश्वकप में कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम (90+2') में मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन
पूर्वोत्तर में बारिश, उत्तर-पश्चिम में लू का कहर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर भारत में कब पहुंचेगा मानसून?: पहाड़ों पर आफत की बारिश, मैदान गर्मी से बेहाल; इन राज्यों में अलर्ट जारी
देश में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ कई राज्यों में तबाही भी देखने को मिल रही है। पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सिक्किम और असम में पुल बह गए हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन के कारण सात जिलों का सड़क संपर्क टूट गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में मानसून के आगे बढ़ने से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

सेशेल्स की स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Seychelles: सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, भारतीय सैन्य टुकड़ी ने किया मार्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सेशेल्स दौरे के दौरान रविवार को देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर...

1
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर में महापाप: बैंक को लग गई थी चोरी की भनक, की थी गणनाकर्मियों को हटाने की सिफारिश; ये तीन बने ढाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। करीब तीन महीने पहले दान चोरी की भनक लगने पर गणनाकर्मियों को हटाने की सिफारिश एसबीआई बैंक ने की थी। इस पर आउटसोर्सिंग कंपनी गणनाकर्मियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने वाली थी लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारी ढाल बनकर खड़े हो गए। किसी को भी हटने नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर...

वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : पीटीआई
Venezuela: वेनेजुएला में भूकंप से तबाही के चार दिन बाद भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी; अब तक 1450 की मौत
वेनेजुएला के उत्तरी राज्य ला गुआइरा में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के चार दिन बाद भी राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। स्थानीय और विदेशी बचाव दल मलबे में दबे लोगों को जीवित निकालने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। सरकार के मुताबिक, रविवार दोपहर तक 1,450 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सरकार की राहत व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कई लोगों का कहना है कि शुरुआती बचाव कार्य आम नागरिकों और स्वयंसेवकों के भरोसे चला, जबकि सरकारी मदद देर से पहुंची। पढ़ें पूरी खबर...

भारी बारिश से असम में जनजीवन बेहाल
- फोटो : ANI
असम में बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, सीएम हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
असम और उसके पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि राज्य के छह जिलों में 22,000 से अधिक लोग इस आपदा की चपेट में हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के आंकड़ों के मुताबिक, धेमाजी, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, चिरांग, लखीमपुर और कोकराझार जिलों में कुल 22,124 लोग प्रभावित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस में ईंधन संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Russia-Ukraine War: रूस की दो तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, पुतिन ने पहली बार मानी ईंधन की कमी
यूक्रेन ने रूस पर अपने लंबी दूरी के ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को यूक्रेन ने रूस के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक बड़े तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया, जिससे वहां आग लग गई। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार माना कि देश में ईंधन की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार तेल संयंत्रों की सुरक्षा बढ़ाएगी, ईंधन उत्पादन तेज करेगी और जरूरत पड़ने पर आयात भी बढ़ाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि यूक्रेन के ड्रोन हमलों में रूस की दो तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हर सफल हमला रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करता है और शांति की दिशा में एक कदम है। पढ़ें परी खबर...

- फोटो : अमर उजाला
Make in India: 90% स्वदेशी उपकरणों से लैस है सेमी-हाईस्पीड नमो भारत रेल, आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी मिसाल
दिल्ली-मेरठ के बीच 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही नमो भारत ट्रेन सिर्फ स्पीड का कमाल नहीं है। यह मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी मिसाल भी है। आरआरटीएस प्रोजेक्ट में उपयोग हो रही तकनीक और कोच का 90% हिस्सा देश में ही बना है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान का दावा: अफगानिस्तान सीमा पर हमले में 29 आतंकवादी ढेर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अफगान सीमा पर PAK का बड़ा अभियान: 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; 10 जुलाई से अवैध अफगानियों पर भी कार्रवाई
पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने का दावा किया। पाकिस्तानी सरकार के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर पहले जमीनी अभियान चलाया गया, जिसके बाद आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए। इस कार्रवाई में 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
- फोटो : Fifa.com
दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा: आखिरी मिनट के गोल ने बदली कनाडा की किस्मत, पहली बार अंतिम-16 में मेजबान टीम
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 के पहले मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम (90+2') में शानदार गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ कनाडा ने पहली बार फीफा पुरुष विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। इससे पहले कनाडा 1986 और 2022 विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था। अब राउंड ऑफ-16 में उसका सामना नीदरलैंड और मोरक्को के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। पढ़ें पूरी खबर...

वेलकम टू द जंगल
- फोटो : अमर उजाला
Welcome To The Jungle Box Office: रविवार को चला 'वेलकम टू द जंगल' का जादू; तीन दिनों में कमाई 50 करोड़ पार
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी सहित कई चर्चित बॉलीवुड सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। ओपनिंग वीकएंड पर इसका कैसा हाल है? पढ़ें पूरी खबर...