फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala

Top News: बाढ़ की डरावनी तस्वीरें; हॉकी एशिया कप का फाइनल जारी; हूती का इस्राइल पर ड्रोन हमला; सुर्खियां

Sun, 07 Sep 2025 08:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 07 Sep 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मथुरा और वृंदावन में बाढ़ के चलते हालात भयावह होते जा रहे हैं। रविवार को जलस्तर और बढ़ने से बस्तियों की तरफ पानी काफी बढ़ गया है। लक्ष्मीनगर क्षेत्र की तिवारीपुरम कॉलोनी के साथ ही आसपास के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ के हालात विकराल हो गए हैं। पूरे दिन यमुना का पानी सड़क पार कर कॉलोनियों में भरता रहा। सड़क पर बहाव इतना तेज था कि आवागमन में भी परेशानी हुई। पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का रोमांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज भारतीय हॉकी टीम का सामना दक्षिण कोरिया से बिहार के राजगीर में फाइनल मुकाबले में हो रहा है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की नजर मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। यमन के हूती विद्रोहियों समूह ने इस्राइल के दक्षिणी शहर को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया है। इस्राइली सेना ने रविवार को बताया कि हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से दक्षिणी इस्राइल के एक हवाई अड्डे पर हमला किया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

बाढ़ की डरावनी तस्वीरें: सड़क पर नाव... छतों पर ठिकाना

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा और वृंदावन में बाढ़ के चलते हालात भयावह होते जा रहे हैं। रविवार को जलस्तर और बढ़ने से बस्तियों की तरफ पानी काफी बढ़ गया है। लक्ष्मीनगर क्षेत्र की तिवारीपुरम कॉलोनी के साथ ही आसपास के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ के हालात विकराल हो गए हैं। पूरे दिन यमुना का पानी सड़क पार कर कॉलोनियों में भरता रहा। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच पुरुष हॉकी एशिया कप फाइनल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI

 पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का रोमांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज भारतीय हॉकी टीम का सामना दक्षिण कोरिया से बिहार के राजगीर में फाइनल मुकाबले में हो रहा है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की नजर मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्राइल के हवाई अड्डे पर किया ड्रोन हमला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
इस्राइल - फोटो : Adobe Stock

यमन के हूती विद्रोहियों समूह ने इस्राइल के दक्षिणी शहर को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया है। इस्राइली सेना ने रविवार को बताया कि हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से दक्षिणी इस्राइल के एक हवाई अड्डे पर हमला किया था। हमले के बाद हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते कई उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा की कार्यशाला के दौरान अंतिम पंक्ति में दिखे पीएम मोदी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
रवि किशन ने जो तस्वीर 'एक्स' पर पोस्ट की, उसमें पीएम मोदी सबसे पीछे बैठे दिखाई दे रहे हैं। - फोटो : X/@ravikishann
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इस बीच नई दिल्ली में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संसद परिसर में किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम कार्यकर्ता की तरह सबसे पीछे की सीट पर बैठे दिखाई दिए। पढ़ें पूरी खबर...

डॉलर के मुकाबले क्यों कमजोर हो रहा रुपया?: सीतारमण ने बताया सरकार का रुख

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
निर्मला सीतारमण रुपये की गिरती स्थिति पर। - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका से टैरिफ पर तनाव के बीच डॉलर लगातार मजबूती के नए आयाम गढ़ रहा है। आलम यह है कि मौजूदा समय में डॉलर इतना ताकतवर हो चुका है कि दुनिया की हर बड़ी मुद्रा के मुकाबले इसका एक्सचेंज रेट यानी इसकी 'खरीद की दर' तेजी से बढ़ी है। रुपया भी इससे अछूता नहीं है। वहीं, रुपये की लगातार गिरावट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा है कि सरकार रुपये की स्थिति पर लगातार और पैनी निगाह जमाए हुए है। पढ़ें पूरी खबर..

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले कल विपक्षी दल करेंगे मॉक वोटिंग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले संघ और भाजपा प्रत्याशी के नाम पर कर रहे मंथन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आने वाले नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों में सुगबुगाहट तेज होती दिख रही है। इसी बीच इंडिया ब्लॉक के सूत्रों ने रविवार को जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सोमवार को विपक्षी सांसदों को वोटिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद इसी शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनके लिए संसद परिसर के एनेक्सी में डिनर का आयोजन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

शिप्रा में कार गिरी, टीआई-एसआई के शव मिले

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
अशोक शर्मा, आरती पाल और मदनलाल निनामा। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, लापता महिला आरक्षक की तलाश की जा रही है। नदी से जो दो शव बरामद हुए हैं उनकी पहचान उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा और एसआई मदनलाल निमामा के रूप में हुई है। महिला आरक्षण आरती पाल अभी भी लापता है। पढ़ें पूरी खबर... 

चुनाव से पहले सुदर्शन रेड्डी का भावुक संदेश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी - फोटो : ANI

आगामी नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। इससे पहले विपक्षी दल के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी ने सांसदों को एक भावुक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह उम्मीदवारी उनकी निजी महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना को बचाने की सामूहिक कोशिश है।सांसदों को दिए संदेश में रेड्डी ने कहा कि जैसे-जैसे देश में लोकतांत्रिक स्पेस सिमट रहा है, हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतांत्रिक गणराज्य की आत्मा की रक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र टकराव नहीं, सहयोग पर चलता है। पढ़ें पूरी खबर..

चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट बंद

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th September 2025 Updates on amar ujala
मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। - फोटो : amar ujala

चंद्र ग्रहण के चलते श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य सभी मठ मंदिरों के कपाट रामभक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। चंद्र ग्रहण रविवार रात 9:57 बजे लगेगा और ग्रहण काल रात 1:27 बजे समाप्त होगा। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed