टोक्यो ओलंपिक 2020: मीराबाई की 'चांदी' से पूरा देश खुश, पीएम मोदी समेत इन हस्तियों ने दी बधाई
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की ओर से पहला मेडल मीराबाई चानू ने जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस कामयाबी के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों की बरसात हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भारत को आज शनिवार के दिन पहला पदक मिला है। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 21 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में यह पदक मिला है। चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा (कुल 202 किग्रा) वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया है। भारत ने इससे पहले ओलंपिक में सिर्फ एक ही मेडल जीता था, जब सन 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें ट्वीट के जरिये बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।'
Could not have asked for a happier start to @Tokyo2020! India is elated by @mirabai_chanu’s stupendous performance. Congratulations to her for winning the Silver medal in weightlifting. Her success motivates every Indian. #Cheer4India #Tokyo2020 pic.twitter.com/B6uJtDlaJo
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2021
खेल मंत्री ने भी दी बधाई
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मीराबाई चानू के लिए ट्विटर पर बधाई बरा संदेश पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ' सबसे पहले मैं मीराबाई चानू को बधाई देता हूं। 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और पूरे देश की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद। पहला दिन, पहला पदक, एक रजत पदक। आपने देश को गौरवान्वित किया है।'
Let me first congratulate #MirabaiChanu. A big thank you & thank you on behalf of PM Modi and the entire country for bringing a big smile on the faces of 135 crore Indians. First day, first medal, a silver medal. You made the country proud: Union Sports Minister Anurag Thakur pic.twitter.com/Dp6PL1VG12
— ANI (@ANI) July 24, 2021
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी मीराबाई चानू को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज का क्या दिन है, मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल की शुरुआत कर दी है। उन्होंने वेटलिफ्टिंग की 49 किग्रा महिला वर्ग में मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित महसूस कराया है।'
"What a day! What a win for India. Mirabai Chanu wins silver in Weightlifting Women's 49kg category, India open tally in Tokyo Olympics. You've made the country proud today," tweets Manipur Chief Minister N Biren Singh.
Weightlifter Mirabai Chanu hails from Manipur.
(File pic) pic.twitter.com/gwQYXjzab0 — ANI (@ANI) July 24, 2021
पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- देश की बेटी पर है गर्व
कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी मीराबाई चानू की जीत पर खुशी जताई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'पहले दिन पदक जीतना बहुत खास होता है क्योंकि यह टोन सेट करता है। हम मीराबाई चानू को बधाई देना चाहते हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का वादा किया था। यह बहुत बड़ा सम्मान है और हमें अपने देश की बेटी पर गर्व है।'
Winning a medal on the first day is very special because it sets the tone. We would like to congratulate Mirabai Chanu. She promised to win a medal in Tokyo Olympics. It's a huge honor and we are proud of our country's daughter: Kiren Rijiju, Law Minister & former Sports Minister pic.twitter.com/SlhDS6zW5k
— ANI (@ANI) July 24, 2021