फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   toilet will be clean by biotoilet

साफ-सुथरा रहेगा टॉयलेट, रेलवे ट्रैक पर भी नहीं गिरेगा मलमूत्र

Mon, 28 Mar 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
toilet will be clean by biotoilet
भारतीय रेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अब ट्रेनों में टॉयलेट साफ-सुथरा रहेंगे। रेलवे ट्रैक पर मलमूत्र भी नहीं गिरेगा। स्टेशनों पर सफाई होने से प्लेटफॉर्म पर खड़े होने वाले यात्रियों को बदबू भी नहीं सहनी होगी।

विज्ञापन


रेलवे के बेहतर सफाई के अभियान के क्रम में इस साल 500 कोच में बायोटॉयलेट लगाए जाएंगे। इनमें करीब 300 बायोटॉयलेट गोरखपुर कारखाना और न्यू वाशिंग पिट में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले प्रयोग के तौर पर गोरखपुर में ट्रेनों के कोच में बायोटॉयलेट लगाए गए थे। कामयाबी मिलने के बाद अब इसका दायरा और बढ़ा दिया गया है। न्यू वाशिंग पिट में ही 133 कोच में बायोटॉयलेट लगा दिए गए हैं। इसके अलावा 148 बायोटॉयलेट मंगाए गए हैं जिन्हें लगाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कपूरथला कोच फैक्ट्री से लगते थे बायोटॉयलेट

toilet will be clean by biotoilet
भारतीय रेल - फोटो : PTI

इसके पहले नए डिब्बों में कपूरथला कोच फैक्ट्री से ही बायोटॉयलेट लगते थे और पुराने कोच में लखनऊ कारखाने में फीटिंग की जाती थी। नई तकनीकी से बनाए गए बायोटॉयलेट की खासियत यह है कि मल-मूत्र कोच में लगे टैंक में ही गिरेगा।

इसमें इस तरह के कीट डाले जाएंगे जो मलमूत्र को वहीं खत्म कर देंगे। वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी डीके तिवारी ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि लक्ष्य के मुताबिक बायोटॉयलेट समय से लगा दिए जाएं। स्थानीय स्तर पर व्यवस्था शुरू होने से काम में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed