फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Ex-Maharashtra Guv Koshyari meets Fadnavis SUV collides with truck in odisha Know all

Updates: पुणे में दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी आग, तीन लोगों की मौत; ओडिशा में एसयूवी-ट्रक की टक्कर, दो की मौत

Mon, 16 Oct 2023 04:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 04:26 PM IST
सार

News Updates: सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रात करीब नौ बजे स्वामीनारायण मंदिर के पास हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Todays News Updates Ex-Maharashtra Guv Koshyari meets Fadnavis SUV collides with truck in odisha Know all
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुणे में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले ब्रिज के पास सोमवार को एक ट्रक में दुर्घटना के बाद आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो के घायल होने की खबर है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रात करीब नौ बजे स्वामीनारायण मंदिर के पास हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है और वाहन में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।

विज्ञापन

राज्य के राज्यपाल के रूप में कोश्यारी का कार्यकाल के दौरान कई घटनाएं हुईं, जिन्होंने देशभर में सुर्खियां बटोरीं। इनमें नवंबर 2019 में सुबह-सुबह फडणवीस का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह, राकांपा के अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाना, महा विकास अघाड़ी सरकार का गिरना और पिछले साल जून में शिवसेना के एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और फडणवीस को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाना शामिल हैं।
 

ओडिशा: ट्रक और एसयूवी की भिड़ंत में दो की मौत
वहीं, ओडिशा के बोलांगीर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 59 पर सोमवार को एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जिले के बंगोमुंडा थाना क्षेत्र के फुगुड़ा छक के पास हुई। मृतकों की पहचान लिंगराज सर्राफ और किशोर दास के रूप में की गई है, जो बारगढ़ जिले के गैसीलात पुलिस स्टेशन के पन्हारेनमुंडा गांव के निवासी थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी गैसिलाट इलाके से आ रही थी और नुआपाड़ा जिले के सिनापाली की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रायपुर से आ रहा था। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य का कांटाबांजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

चेन्नई: कार और दोपहिया वाहनर की टक्कर में तीन की मौत
उधर, चेन्नई के कनाथुर ईसीआर के पास कोवलम इलाके के कोस्ट रोड पर एक कार और दोपहिया वाहन की भी टक्कर हो गई। इसमें हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। केलमबक्कम पुलिस ने बताया कि शवों को पास के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह दुर्घटना ईस्ट कोस्ट रोड पर तेज गति के कारण हुई। आगे की जांच जारी है। 
 

ओडिशा: मानस नेशनल पार्क में जंगली भैंस के हमले में वन रक्षक की मौत 
असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में जंगली भैंस के हमले में एक वन रक्षक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात को उस समय हुई जब वे आरक्षित वन में ड्यूटी पर थे।

तीन वन रक्षकों पर एक जंगली भैंस ने हमला किया
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के भुइयांपारा वन रेंज में गश्त कर रहे तीन वन रक्षकों पर एक जंगली भैंस ने हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि  तीन वन रक्षकों में से एक रॉबिन बासुमतारी की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों की पहचान हितेश मेधी और कृष्णा बोरो के रूप में हुई है। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल ने की फडणवीस से मुलाकात
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक रविवार को उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास सागर में हुई। फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मेरे आवास सागर में शिष्टाचार भेंट हुई। मैंने तहे दिल से उनका स्वागत किया।' हालांकि बैठक का ब्योरा नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed