{"_id":"657ae2caef6c21c7ad0bc8e6","slug":"todays-news-updates-15-workers-injured-in-fire-at-bakery-in-hyderabad-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire At Bakery: हैदराबाद में बेकरी में गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, 15 झुलसे; ज्यादातर उत्तर प्रदेश के","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fire At Bakery: हैदराबाद में बेकरी में गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, 15 झुलसे; ज्यादातर उत्तर प्रदेश के
Thu, 14 Dec 2023 06:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:08 PM IST
सार
ज्यादातर घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Fire
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में गुरुवार को एक जानीमानी बेकरी में गैस रिसाव के बाद आग लग गई। इस दौरान करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना तब हुई, जब श्रमिकों का एक समूह बेकिंग में लगा हुआ था, तभी पाइप से गैस का रिसाव हुआ, जिसके कारण आग लग गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पा लिया गया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 10 को कंचनबाग के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पांच अन्य का शमशाबाद के एक अन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
ज्यादातर घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के
उन्होंने बताया कि ज्यादातर घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
मंगलुरु हवाई अड्डे पर 60 लाख का सोना जब्त
मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से यहां पहुंचे तीन यात्रियों से 969 ग्राम सोना जब्त किया। इसकी कीमत 60 लाख सात हजार आठ सौ रुपये आंकी गई है। जब्ती 11 दिसंबर को की गई थी। 24 कैरेट पीले रंग के पेस्ट के रूप में जब्त किया गया सोना दो यात्रियों ने जूते के तलवों के अंदर छिपाया था। एक अन्य यात्री ने चॉकलेट बक्से और बेडस्प्रेड पैकेट के भीतर सोना छुपाया था।