{"_id":"64f75961ab2727ebf304f188","slug":"todays-news-update-clash-over-family-dispute-two-killed-love-couple-paraded-on-road-10-arrested-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: पारिवारिक विवाद को लेकर झड़प, दो की मौत; प्रेमी जोड़े का मुंडन करा सड़क पर घुमाया, 10 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: पारिवारिक विवाद को लेकर झड़प, दो की मौत; प्रेमी जोड़े का मुंडन करा सड़क पर घुमाया, 10 गिरफ्तार
Tue, 05 Sep 2023 10:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरहामपुर (ओडिशा)/हिंदूपुर (आंध्र प्रदेश)

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:07 PM IST
सार
मिथुन भुइयां पर हत्या, जबरन वसूली, डकैती और दंगों के मामले लंबित हैं। वह लिपुन स्वैन के साथ नशे की हालत में जानकी भुइयां के घर पहुंचे और जानकी भुइयां के परिवार को डराने के लिए हवा में कम से कम दो-तीन राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा के गंजम जिले में दो परिवारों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना कविसूर्यनगर थाना क्षेत्र के पंकलाबाड़ी गांव में सोमवार रात की है। 29 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मिथुन भुइयां और उसका 26 वर्षीय बहनोई लिपुन स्वैन हथियारों के साथ 52 वर्षीय जानकी भुइयां के घर गए। दोनों परिवारों के बीच पिछले तीन वर्षों से विवाद था।
क्या है मामला?
मिथुन भुइयां पर हत्या, जबरन वसूली, डकैती और दंगों के मामले लंबित हैं। वह लिपुन स्वैन के साथ नशे की हालत में जानकी भुइयां के घर पहुंचे और जानकी भुइयां के परिवार को डराने के लिए हवा में कम से कम दो-तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे वहां से निकल गए। हालांकि, दोनों वापस आए और जानकी भुइयां और उसके भाई रोहित (45) पर हमला कर दिया। इसके बाद परिवार ने दोनों पर तलवार, पत्थरों और धारदार वस्तुओं से हमला किया।
महिला और प्रेमी का मुंडन कराने के आरोप में 10 गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाईं जिले के लेपाक्षी गांव में हाल ही में विवाहेतर संबंध रखने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी का मुंडन और परेड कराने का मामला सामने आया है। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हुसैन (30) और शबाना भानु (32) का कथित तौर पर प्रेम संबंध था। इसका पता लगने के बद हुसैन की पत्नी नाजिया (24) और उसके रिश्तेदारों ने आंशिक रूप से उनका मुंडन कराया और बांधकर परेड भी कराई। दोनों को तिलक नगर की सड़कों पर घुमाया गया।
विज्ञापन
बोटाद मंदिर से भगवान हनुमान की तस्वीर हटाई गई
इस बीच स्वामीनारायण संप्रदाय की एक शाखा द्वारा संचालित गुजरात के एक मंदिर के परिसर में देवता की विशाल मूर्ति के आसन पर स्थापित भगवान हनुमान के दो विवादास्पद भित्ति चित्र मंगलवार तड़के मंदिर प्रबंधन द्वारा हटा दिए गए। मंदिर के एक ट्रस्टी ने बताया कि तस्वीर में भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी के भक्त के रूप में दिखाया गया था। लोगों की आपत्ति के बाद उन्हें हटाकर दूसरी जगह लगा दिया गया।
तेलंगाना में भारी बारिश, चार लोगों की मौत
तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में एक लड़के सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जयशंकर भूपालपल्ली जिले के चित्याल और कटाराम मंडल के गांवों में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मजदूर थे और घटना के समय खेत में काम कर रहे थे। वहीं, बाचुपल्ली में चार साल का एक बच्चा नाले में बह गया और उसका शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद किया गया।