फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update 100000 Ayushman Cards made through Ayushman app within two days yushman Bhava Campaign

Updates: 'आयुष्मान भव अभियान के तहत दो दिनों में बनाएं गए एक लाख आयुष्मान कार्ड', मंडाविया ने दी जानकारी

Fri, 15 Sep 2023 05:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Sep 2023 05:26 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पिछले दो दिनों में एक लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Todays News Update 100000 Ayushman Cards made through Ayushman app within two days yushman Bhava Campaign
Mansukh Mandaviya - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आयुष्मान भव अभियान पर एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में करीब एक लाख आयुष्मान कार्ड बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आयुष्मान ऐप के माध्यम से अभियान की शुरुआत में ही केवल 2 दिनों में बनाएं गये 1,00,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में 'सबकी स्वास्थ्य सुरक्षा' हो रही और अधिक प्रबल।' 
विज्ञापन


आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा, इस दौरान आयुष्मान कार्ड से वंचित रहे नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच तथा उनका इलाज भी किया जाएगा। अभियान का मकसद आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 19 सितंबर तक स्थगित
विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा दायर दो जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। नायडू ने जमानत के लिए अंतरिम जमानत याचिका के साथ-साथ नियमित जमानत याचिका भी दायर की है।नायडू को कौशल विकास निगम के कोष के कथित दुरुपयोग के लिए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोप है कि कौशल विकास निगम में कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

अगले महीने लॉन्च होगा गगनयान का परीक्षण वाहन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गगनयान के परीक्षण वाहन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। परियोजना निदेशक आर हटन ने बताया कि फिलहाल इसरो चार अंतरिक्ष यात्रियों को इस अभियान के लिए प्रशिक्षण दे रहा है। यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष अभियान होगा। इस अभियान के तहत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किमी की कक्षा में पहुंचाकर वापस सुरक्षित धरती पर लाया जाएगा।

तेलंगाना में 9 तो आंध्र प्रदेश में 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर नौ नए मेडिकल कॉलेजों का टेली-कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से, वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश में पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। तेलंगाना सरकार ने प्रदेश के हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर आरोपों को लेकर विधानसभा में फिर हंगामा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी से जुड़े विवाद पर शुक्रवार को एक बार फिर राज्य विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। दरअसल, विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री की पत्नी से जुड़ी एक कंपनी को सरकारी सब्सिडी मिलने के आरोप पर चर्चा की मांग कर रहे थे। विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई।


चांदनी मार्केट के पास एक इमारत में आग
कोलकाता में चांदनी मार्केट के पास एक इमारत में आग लगी। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। डिविजनल फायर अफसर निहरंजन रॉय ने कहा कि अभी हालात काबू में है। हम आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed