फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today World Cycle Day: Promotion of cycling in 41 cities of the country, thousands of crores of rupees could be saved

आज विश्व साइकिल दिवस: देश के 41 शहरों में साइकिलिंग को बढ़ावा, हजारों करोड़ रुपये का होगा लाभ

Thu, 03 Jun 2021 03:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Jun 2021 03:50 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2018 से हुई थी। भारत में भी इसके तहत 'इंडिया साइकिल्स4चेंज' अभियान चलाया जा रहा है। यह स्वास्थ्य, पर्यावरण व ईंधन की बड़ी बचत करेगा। 
 

विज्ञापन
Today World Cycle Day: Promotion of cycling in 41 cities of the country, thousands of crores of rupees could be saved
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना काल में अच्छी सेहत व तंदुरुस्ती को लेकर लोगों में जागृति आई है। इसी दौरान साइकिलिंग को भी फिटनेस का अच्छा तरीका मानकर तेजी से अपनाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पिछले साल देश में 'इंडिया साइकिल्स4चेंज' अभियान शुरू किया था। इसके तहत अब तक 41 शहरों में अभियान तेजी से जारी है। 

विज्ञापन


देश में साइकिल ट्रैक के लिए 3900 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़कों की पहचान की गई है। इन 41 शहरों में साइकिल ट्रैक का सर्वे किया जा रहा है। साइकिल चालकों से उन्हें आने वाली परेशानियां पूछी जा रही हैं। 107 शहरों में 400 किमी मुख्य और 3,500 किमी से ज्यादा अन्य सड़कों की पहचान की गई है। रैलियां, ऑनलाइन अभियान आदि चलाकर जागृति लाई जा रही है। 
विज्ञापन


साइकिलिंग से होने वाले फायदों को लेकर जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे हर साल अर्थव्यवस्था को 1.80 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो सकता है। यह फायदा ईंधन की बचत व अच्छी सेहत के चलते चिकित्सा खर्च बचने के रूप में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 41 शहरा में जारी है पहल
दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, तुमकुरू, नागपुर, बड़ौदा, कोच्चि, अहमदाबाद, कोहिमा, सिलवासा, इंदौर, मेंगलुरू, बंगलुरू, औरंगाबाद, दावनगेरे, देहरादून, राजकोट, काकीनाडा, सागर, कलबुर्गी, चंडीगढ़, सूरत, अमृतसर, करनाल, उदयपुर, भुवनेश्वर, अगरतला, मैसुरू, जबलपुर, वारंगल, फरीदाबाद, भोपाल, नासिक, कोलकाता, सतना, करीमनगर, पिंपरी-चिंचवड़, पणजी, हुबली, धारवाड़, रायपुर और सहारनपुर भी शामिल हैं।

चंडीगढ़ में लगे सिग्नल, औरंगाबाद ने टायरों की लेन
अभियान के तहत चंडीगढ़ में चौराहों र साइकिल सिग्नल लगाए हैं, तो महाराष्ट्र के औरंगाबाद ने पुराने टायरों का इस्तेमाल कर रास्ता अलग किया है। भुवनेश्वर, सूरत, कोच्चि ने ट्रैफिक कोन और पेंट के जरिए साइकिल लेन बनाई है। वडोदरा और गुरुग्राम में रंगीन चौराहों के जरिए साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ते बनाए गए हैं।


बता दें, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा ने 3 जून को साइकिल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। पहली बार विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed