फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today Weather Updates North West India Strong Winds hailstorm IMD Rainfall prediction hindii mausam samachar

Weather Updates: उत्तर पश्चिम भारत में आंधी-ओलावृष्टि का कहर; कई राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

Fri, 28 Mar 2025 10:12 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 28 Mar 2025 10:12 PM IST
सार

देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मौसम के मिजाज में एक बार फिर आए बदलाव के बाद हवाई यातायात प्रभावित होने की खबर है। उत्तर पश्चिम भारत में
आंधी और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर बिजली के तार टूटे हैं। कई राज्यों से वाहनों को नुकसान की खबर भी आई है। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
Today Weather Updates North West India Strong Winds hailstorm IMD Rainfall prediction hindii mausam samachar
कई राज्यों में बदला मौसम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर पश्चिम भारत में आंधी-ओलावृष्टि का कहर दिखा है। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। कई जगहों पर पेड़ गिरने और तार टूटने के कारण बिजली सप्लाई बाधित होने की खबर है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर तूफानी और तेज हवाएं चलीं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुईं और नौ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र, गोवा में अगले चार दिन बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, निचले क्षोभमंडल स्तरों पर उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक भी कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी गरज के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Weather: अगले 10 दिन इन हिस्सों के मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव, अप्रैल से दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगी लू?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश के आसार, कई जगहों पर गिरे ओले
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों और उत्तर प्रदेश में तूफानी और तेज हवाएं चलीं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। इसके प्रभाव से शनिवार को भी इन इलाकों में 20-30 किमी की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है। बिहार से पूर्वोत्तर असम तक निचले क्षोभमंडल में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

कश्मीर में बिजली आपूर्ति बाधित
श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नौ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दो को दूसरी जगह भेजना पड़ा और कई उड़ानों में देरी भी हुई। घाटी में कई हिस्सों में खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ गिरने से कई मकानों की छतों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने पर्यटकों को डल झील में न जाने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तियार अहमद ने बताया कि उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में पिछले दो दिन से तेज हवाएं चल रही हैं, जिसका कश्मीर में दिखा।


ये भी पढ़ें- Mp Weather Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, साढ़े चार डिग्री तक गिरा पारा

गांदरबल और कुपवाड़ा में हिमस्खलन का खतरा
प्रशासन ने अगले 24 घंटों के दौरान गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में 2,300 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका जताई है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने, हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने तथा हिमस्खलन मार्ग के निकट असुरक्षित बस्तियों को खाली करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने सहायता के लिए 112 डायल करने के लिए कहा है।

ऊना में 35 डिग्री पहुंचा पारा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी अब गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed