फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today Weather update: Yellow alert of fog for three days from Punjab-Haryana to Bihar

Weather: पंजाब-हरियाणा से लेकर बिहार तक तीन दिन कोहरे का यलो अलर्ट; उत्तर भारत में चल रही धूप की आंख-मिचौली

Tue, 30 Jan 2024 09:58 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 30 Jan 2024 09:58 AM IST
सार

Weather Forecast in Hindi: पिछले कुछ समय से सर्दी का सितम झेल रहे पंजाब और हरियाणा में भी पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
today Weather update: Yellow alert of fog for three days from Punjab-Haryana to Bihar
मौसम।

विस्तार

उत्तर भारत में भीषण सर्दी और कोहरे के बीच सूरज की आंख मिचौली चल रही है। एक दिन चटक धूप खिल रही है तो उसके अगले दिन कोहरा कहर बरपा रहा है। लगभग एक हफ्ते से यह देखने को मिल रहा है। रविवार को दिन में धुंध और कोहरे के बाद सोमवार को चटक धूप खिली। इससे बर्फीली ठंड से कुछ राहत तो मिली, लेकिन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ज्यादातर इलाकों में गलन भरी ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है और 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा से लेकर बिहार तक अगले तीन दिनों तक कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के आसपास के मैदानी इलाकों में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक बारिश की भी संभावना है।  

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा में सामान्य के करीब पारा
पिछले कुछ समय से सर्दी का सितम झेल रहे पंजाब और हरियाणा में भी पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी में सबसे कम 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। राज्य के अन्य हिस्सों जैसे सिरसा, करनाल, हिसार और अंबाला में 8-10 डिग्री के बीच तापमान रहा। वहीं, पंजाब में लुधियाना में 7.2 डिग्री तापमान रहा। अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट और गुरदासपुर में 8-10.2 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में रविवार की रात 6.6 डिग्री पर पारा रहा।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर
कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में रविवार से बर्फबारी जारी है और सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और सिंथम टॉप जैसे पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फबारी हुई। गुरेज के स्की-रिसॉर्ट के साथ ही उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में ऊंची चोटियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला और द्रास में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद सबसे ज्यादा शीत दिवस
इस साल जनवरी माह में कुल पांच शीत दिवस रहे जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2022 की जनवरी में सात शीत दिवस रहे। वहीं, शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीत लहर चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed