{"_id":"5bf60e5fbdec221a020c6340","slug":"today-these-news-will-be-under-focus-update-can-be-get-on-amar-ujala-dot-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर : तत्काल लागू हो सकती है आदर्श आचार संहिता, चुनाव आयोग करेगा समीक्षा
विज्ञापन
चुनाव आयोग इसकी समीक्षा करेगा कि क्या जम्मू-कश्मीर में नए चुनाव के एलान से पहले आदर्श आचार संहिता लागू की जा सकती है या नहीं। राज्यपाल के विधानसभा भंग किए जाने के बाद आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: भाजपा कोर ग्रुप की आपात बैठक आज, राज्य की राजनीति में आए बदलाव पर होगी चर्चा
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक आज सुबह 11 बजे बुलाई गई है। पीडीपी की अगुवाई में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के राज्य में गठबंधन सरकार के गठन को लिखी चिट्ठी से लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक के विधानसभा भंग करने के फैसले से राज्य की राजनीति में आए बदलाव पर बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
सुषमा स्वराज दो दिवसीय यात्रा पर आज जाएंगी लाओस, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर करेंगी चर्चा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 22 नवंबर को दो दिवसीय यात्रा पर लाओस जाएंगी जहां वह अपने समकक्ष सेल्यूमैक्से कोमासित के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-लाओस संयुक्त आयोग की नौवीं बैठक की सह अध्यक्षता करेंगी।
पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी आज जाएंगे गोरखपुर, सीएनजी, पीएनजी के शुभारंभ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह अपराह्न 3.35 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल मैदान पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग, सीएनजी और पीएनजी के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
आप विधायक सोमनाथ भारती पर नोएडा में एफआईआर दर्ज, महिला एंकर को गाली देने का आरोप
आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ नोएडा के महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक टीवी चैनल की महिला एंकर ने भारती पर लाइव डिबेट के दौरान गाली गलौच और अपमानित करने का आरोप लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर