{"_id":"5bf5e175bdec226953784a81","slug":"sushma-swaraj-will-go-laos-today-on-her-two-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज दो दिवसीय यात्रा पर आज जाएंगी लाओस, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर करेंगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुषमा स्वराज दो दिवसीय यात्रा पर आज जाएंगी लाओस, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर करेंगी चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 22 नवंबर को दो दिवसीय यात्रा पर लाओस जाएंगी जहां वह अपने समकक्ष सेल्यूमैक्से कोमासित के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-लाओस संयुक्त आयोग की नौवीं बैठक की सह अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों पक्ष रक्षा, विकासशील साझेदारी, कृषि, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा और संस्कृति, विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा एवं खनन, परिवहन एवं प्राकृतिक संसाधन तथा पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक स्वराज का लाओस के प्रधानमंत्री थोंगलोउन सिसोलिथ से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।