{"_id":"653b5a96c4643eb6bc0980a1","slug":"today-s-news-updates-ed-raids-in-different-states-parabolic-drugs-ltd-bank-fraud-case-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: JDS की दरार उभरी, केरल के पार्टी प्रमुख देवेगौड़ा के खिलाफ; दिल्ली समेत 17 जगहों पर ED की रेड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: JDS की दरार उभरी, केरल के पार्टी प्रमुख देवेगौड़ा के खिलाफ; दिल्ली समेत 17 जगहों पर ED की रेड
Fri, 27 Oct 2023 04:37 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 27 Oct 2023 04:37 PM IST
सार
ईडी की छापेमारी पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड से जुड़े 1600 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले के तहत की गई है। यह रेड दिल्ली के सात, मुंबई के तीन और अंबाला के सात इलाकों में जारी है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशाल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पंचकुला और अंबाला क 17 इलाकों में छापेमारी की। यह छापेमारी पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड से जुड़े 1600 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले के तहत की गई है। यह रेड दिल्ली के सात, मुंबई के तीन और अंबाला के सात इलाकों में जारी है।
सूत्रों के अनुसार पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड के निदेशक और प्रवर्तक प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता ने कथित तौर पर बैंक से 1600 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। जांच में सामने आया कि प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता दोनों ही अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम ने लिखा राष्ट्रपति को चिट्ठी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु अंडर ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रम विधेयक 2021 में प्रवेश को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।
सीएम स्टालिन ने अपनी चिट्ठी में लगभग एक साल से रूकी इस विधेयक को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस चिट्ठी के जरिए राष्ट्रपति को बताया कि एनईईटी के आधार पर होने वाली मेडिकल परिक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया गरीब छात्रों के अनुकूल नहीं होती है। इसलिए उनके बारहवी में हासिल किए अंकों के आधार पर मेडिकल का चयन प्रक्रिया होना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में पहले ऐसे ही चयन प्रक्रिया होता था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बदलाव करने के बाद इसे भी बदल दिया गया।
गृह मामलों की संसदीय समिति की बैठक
गृह मामलों की संसदीय समिति ने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 पर मसौदा रिपोर्ट पर विचार करने के लिए बैठक की।
भारत में प्रति दिन एक करोड़ यात्री मेट्रो की सवारी करते हैं: पुरी
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को देश में मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिदिन एक करोड़ यात्री मेट्रो की सवारी कर रहे हैं। वे 16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन और प्रदर्शनी में बोल रहे थे। जहां उन्होंने ये बातें कहीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय भारत में लगभग 20 शहरों में मेट्रो चल रही है। जो कि लगभग 895 किमी में अपनी सुविधा देती है। भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनने की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।
अन्नामलाई ने लिखा जयशंकर को पत्र
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गुरुवार को मालदीव तट रक्षकों द्वारा गिरफ्तार किए गए 12 तमिल मछुआरों की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।