{"_id":"5f506e9cdc749f42da442f50","slug":"today-coronavirus-covid-19-cases-news-spike-of-83883-cases-and-1043-deaths-reported-covid19-tally-in-the-country-rises-to-3853407","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 राज्यों में स्वस्थ होने की दर 70 फीसदी से अधिक, एक दिन में सर्वाधिक 68,584 रोगी स्वस्थ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
26 राज्यों में स्वस्थ होने की दर 70 फीसदी से अधिक, एक दिन में सर्वाधिक 68,584 रोगी स्वस्थ
Fri, 04 Sep 2020 06:04 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले: जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : पीटीआई
भारत में कोविड-19 के मामले साढ़े 38 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। गुरुवार को एक दिन में 83,883 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,043 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 67,376 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,53,407 हो गए हैं, जिनमें से 8,15,538 लोगों का उपचार चल रहा है और 29,70,493 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.09 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.75 फीसदी है। वहीं, 21.16 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में साढ़े 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में दो सितंबर तक कुल 4,55,09,380 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से बुधवार को एक दिन में 11,72,179 नमूनों की जांच की गई। यह अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।
एक दिन में सर्वाधिक 68,584 रोगी स्वस्थ
भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,584 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद अब तक संक्रमण से उबर चुके रोगियों की कुल संख्या 29,70,492 पर पहुंच गई है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77 प्रतिशत से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि संक्रमण से मृत्यु दर और कम होकर 1.75 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार ठीक हुए मरीजों की संख्या इलाज करा रहे रोगियों (8,15,538) की तुलना में 21.5 लाख अधिक हो गई।
इस प्रकार ठीक हुए रोगियों की संख्या बढ़कर इस समय स्वास्थ्य लाभ कर रहे रोगियों की तुलना में 3.6 गुना से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि देश में इस समय मौजूदा रोगियों की संख्या घटी है और वर्तमान में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या अब तक के कुल मामलों का केवल 21.16 प्रतिशत ही है। मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों में उन्नत और प्रभावी क्लीनिकल उपचार पर ध्यान देने, घरों में पृथक-वास पर निगरानी, नॉन-इन्वेसिव ऑक्सीजन सहायता, मरीजों को त्वरित एवं समय पर उपचार के लिए लाने हेतु एम्बुलेंस सेवाओं में सुधार, एम्स नयी दिल्ली के टेली परामर्श सत्रों के माध्यम से सक्रिय तकनीकी मार्गदर्शन द्वारा कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के नैदानिक प्रबंधन कौशल का उन्नयन, स्ट्रिरायड्स ऐंटीकोगुलेंट्स आदि के उपयोग पर ध्यान देने आदि से सहज, कुशल रोगी प्रबंधन में मदद मिली है।
35 में से 26 राज्यों में रिकवरी दर 70 फीसदी से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में सक्रिय मामलों से 3.6 गुना अधिक स्वस्थ होने वालों की तादाद है। दुनिया का अधिकतर प्रभावित देशों के मुकाबले भारत की स्थिति काफी अच्छी है।
तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश समेत पांंच राज्यों में सबसे तेजी से मरीजों की संख्या कम हुई है। तमिलनाडु में 23.9 और उप्र में 17.1 फीसदी मरीज कम हुए हैं।
राज्यवार मृत्यु की स्थिति
आंकड़ो के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,043 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 292 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 113, पंजाब के 106, तमिलनाडु के 98, उत्तर प्रदेश के 74, आंध्र प्रदेश के 72, पश्चिम बंगाल के 56, मध्यप्रदेश के 27, बिहार के 25, दिल्ली के 19, हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर के 15-15, पुडुचेरी के 13, छत्तीसगढ़, गुजरात तथा राजस्थान के 12-12, ओडिशा तथा उत्तराखंड के 11-11, गोवा, झारखंड तथा तेलंगाना के 10-10, असम तथा त्रिपुरा के आठ-आठ, केरल के सात, हिमाचल प्रदेश के तीन, चंडीगढ़ के दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा मेघालय के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 67,376 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 25,195 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 7,516, कर्नाटक में 5,950 , दिल्ली में 4,481, आंध्र प्रदेश में 4,125, उत्तर प्रदेश में 3,616, पश्चिम बंगाल में 3,339, गुजरात में 3,046, पंजाब में 1,618 और मध्यप्रदेश में 1,453 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में 1,081, तेलंगाना में 856, जम्मू-कश्मीर में 732, हरियाणा में, 721, बिहार में 646, ओडिशा में 514, झारखंड में 438, असम में 323, केरल में 305, छतीसगढ़ में 299, उत्तराखंड में 291, पुडुचेरी में 253, गोवा में 204 और त्रिपुरा में 126 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई।
वहीं चंडीगढ़ में 59, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 47, हिमाचल प्रदेश में 43, लद्दाख में 35, मणिपुर में 29, मेघालय में 13, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में चार, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।