फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today big news updates west bengal car rammed petrolling van killed two policemen road accident crime

Today News: पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत; सेंथिल बालाजी की रिमांड बढ़ी

Thu, 04 Jan 2024 06:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 04 Jan 2024 06:49 PM IST
सार

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सब-इंस्पेक्टर सुजॉय दास (45 वर्षीय) और होमगार्ड पलाश सामंत (31 वर्षीय) की मौत हो गई। 

विज्ञापन
today big news updates west bengal car rammed petrolling van killed two policemen road accident crime
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गुरुवार को तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना नेशनल हाइवे 16 पर बगनान पुलिस स्टेशन के नजदीक बरुंडा इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग कार हाइवे के किनारे खड़ी थी, तभी एक तेज गति से आ रही कार ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सब-इंस्पेक्टर सुजॉय दास (45 वर्षीय) और होमगार्ड पलाश सामंत (31 वर्षीय) की मौत हो गई। हादसे में घायल ड्राइवर और दो होमगार्ड्स का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी कार चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

तमिलनाडु के मदुरै में निकाली गई रथयात्रा

गुरुवार को तमिलनाडु के मदुरै में मरगजी अष्टमी के अवसर पर रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा मीनाक्षी अम्मन मंदिर से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 
 

22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर 22 जनवरी को राज्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की है। साथ ही पूरे राज्य में दीपोत्सव मनाने के निर्देश देने की भी अपील की गई है। 22 जनवरी को ही अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा, इसी वजह से 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी की मांग की गई है।   
 
विज्ञापन

भारत से बांग्लादेश में हो रही विदेशी मुद्रा की तस्करी, बीएसएफ ने पकड़े 1.39 करोड़ रुपये के डॉलर

भारतीय सीमा से बांग्लादेश में अवैध रूप से विदेशी मुद्रा की तस्करी होने का खुलासा हुआ है। पश्चिम बंगाल के बेताई पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ऐसे ही एक मामले का भंडाफोड़ किया है। बीएसएफ ने 1,66,900 डॉलर जब्त किए हैं। जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये आंकी गई है। 
 

सेंथिल बालाजी की रिमांड 11 जनवरी तक बढ़ी

चेन्नई की सत्र अदालत ने गुरुवार को तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की रिमांड 11 जनवरी तक बढ़ा दी है। डीएमके नेता को बीती 14 जून को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल बालाजी तमिलनाडु की पुझल जेल में बंद हैं। बालाजी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। बालाजी को एआईएडीएमके की सरकार में कैश के बदले नौकरी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के बाद से ही सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत बढ़ रही है। 

Manipur: कन्फ्यूजन से बचने के लिए बदले गए एंबुलेंस के सायरन

मणिपुर सरकार ने एंबुलेंस के ड्राइवरों से कहा है कि वह एक खास तरह के सायरन का इस्तेमाल करें ताकि पुलिस के सायरन और उनके सायरन में अंतर हो सके। राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था के हालात को देखते हुए यह आदेश दिया गया है। पुलिस कमिश्नर (गृह) टी रंजीत सिंह ने बताया कि एंबुलेंस, पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सायरन की आवाज एक जैसी होने से कन्फ्यूजन होता है और साथ ही मौजूदा हालात में लोगों में डर का माहौल पैदा होता है। यही वजह है कि एंबुलेस के लिए अलग तरह के सायरन इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है। 

 

School jobs scam: फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे आरोपी सुजॉय भद्रा के आवाज के नमूने, सबूतों से किया जाएगा मिलान

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को मुख्य आरोपी सुजॉय कृष्ण भद्रा की आवाज के नमूने लिए। इन आवाज के नमूनों को सेंट्रल फोरेंसिक लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इन आवाज के नमूनों का उन रिकॉर्डिंग से मिलान किया जाएगा, जिन्हें ईडी ने बतौर सबूत इकट्ठा किया था। जोका के ईएसआई अस्पताल में सुजॉय की आवाज के नमूने लिए गए। शिक्षक भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी सुजॉय, जिसे कालीघाट एर काकू (कालीघाट का चाचा) भी कहा जाता है, उसके सत्ताधारी टीएमसी के कई वरिष्ठ नेताओं और घोटाले से जुड़ी कंपनियों के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बताए जाते हैं। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। 

मयूरभंज में केमिकल टैंकर और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर

ओडिशा के मयूरभंज जिले में केमिकल से भरा एक टैंकर गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर के बाद दोनों ही वाहन खाई में गिर गया, जिस वजह से वाहनों में आग लग गई और दोनों चालकों की मौत हो गई। यह घटना बंगिरीपोसी घाट में घटी। खाई में गिरने के बाद  केमिकल टैंकर में पहले आग लगी। दोनों चालकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है।

ढेंकनाल जिले में एक अन्य घटना में एक ट्रक, डंपर और एक बस के आपस में टक्कर के बाद नौ लोग घायल हो गए। यह घटना महाबिरोद पुलिस थाने के पास भेजिया इलाके में घटी। बस में करीब 50 लोग सवर थे जो संबलपुर में पिकनिक मनाने के बाद जयपुर के बड़चना की ओर जा रहे थे।

 संबलपुर जिले में पहले बसे की टक्कर डंपर से हुई और फिर पीछे एक ट्रक बस से टकरा गया। इस हादसे में कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की प्राथमिक जांच में पता चला हादसा कोहरे की वजह से हुआ।

रश्मी शुक्ला बनी महाराष्ट्र की नई पुलिस अधिक्षक

वरिष्ठ आईपीएम अधिकारी रश्मी शुक्ला को महाराष्ट्र की नई पुलिस अधिक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। राज्य गृह मंत्रालय ने यह नोटिस जारी किया है। रस्मी शुक्ला 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी है। उन्हें पहले प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed