फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To try to gain sympathy, Chandrababu Naidu put the entire blame on BJP said Amit Shah

चंद्रबाबू नायडू ने खुद सहानुभूति पाने के लिए भाजपा पर सारा दोष मढ़ा: अमित शाह

Mon, 04 Feb 2019 02:24 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 04 Feb 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
To try to gain sympathy, Chandrababu Naidu put the entire blame on BJP said Amit Shah
अमित शाह - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश में भाजपा ने सोमवार को अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नायडू ने कांग्रेस के विधायक के रूप में राजनीति में शुरुआत की और बाद में एनटीआर की पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने एनटीआर की पूरी पार्टी को हड़प लिया।

loader

भाजपा पर मढ़ा सारा दोष

शाह ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू को जब लगा कि उनके सरकार चलाने के तरीके और बेटे को सीएम बनाने के प्रायसों से लोग खुश नहीं हैं, तो उन्होंने सहानुभूति पाने के लिए सारा दोष भाजपा पर मढ़ दिया और पार्टी से दूरी बना ली। 
 


ये सम्मेलन मैसनिक टेंपल ग्राउंड में आयोजित किया गया था। अमित शाह ने नायडू को यू-टर्न मुख्यमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि "चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की जनता को गुमराह किया है। जब 2004 तक अटलजी की सरकार थी तो वह उनके साथ थे, 2004 में जब कांग्रेस की सरकार आई तो उसके साथ हो लिए। वह एक बार फिर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं जिसने आंध्र प्रदेश का अपमान किया। अब 2019 में एनडीए की वापसी पर फिर साथ आने की कोशिश करेंगे।" 

भाजपा ने किया विकास

शाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने आंध्र प्रदेश के विकास के लिए जो काम किया वो कांग्रेस के 55 सालों के शासनकाल से 10 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव खत्म होने और एनडीए की वापसी पर वो एनडीए के साथ आने की कोशिश करेंगे। भाजपा ने राज्य में 20 अतिरिक्त उच्च शिक्षण संस्थान खोलने का काम किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने कई योजनाओं को शुरू किया है, जिनमें आईआईटी, आईआईएम और एम्स का निर्माण शामिल है।

अमित शाह ने प्रदेश की वाईएसआई कांग्रेस और टीडीपी पर परिवारवाद की राजनीति का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां राज्य के विकास के खिलाफ हैं और घोर परिवारवादी हैं। ये पार्टिंया भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि वह चंद्रबाबू नायडू से ये सवाल पूछना चाहते हैं कि आंध्र प्रदेश के विकास के लिए जिस एनडीए ने 5,56,000 करोड़ रुपये दिए, उन्होंने उसका साथ क्यों छोड़ा? उन्होंने कांग्रेस का हाथ क्यों थामा जिसने राज्य के विकास के लिए केवल 1,17,000 रुपये ही दिए थे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed