फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to tackle threats from pakistan and China hackers India is all set to have Defence Cyber Agency

साइबर हमलों को रोकने के लिए डिफेंस साइबर एजेंसी होगी शुरू, रीयर एडमिरल मोहित होंगे अध्यक्ष

Tue, 30 Apr 2019 11:24 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 30 Apr 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
to tackle threats from pakistan and China hackers India is all set to have Defence Cyber Agency
रीयर एडमिरल मोहित गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

चीन और पाकिस्तान के हैकर्स से होने वाले खतरों के खिलाफ अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत में अगले महीने से डिफेंस साइबर एजेंसी (डीसीए) लांच होने वाला है। इसका मुख्यालय देश की राजधानी में होगा। वरिष्ठ नौसेना अध्यक्ष रीयर एडमिरल मोहित गुप्ता इसके पहले अध्यक्ष होंगे। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, 'हम मई से डिफेंस साइबर एजेंसी को खुद संचालित करने वाले हैं। इसके लिए काम लगभग पूरा हो चुका है। देश की राजधानी में एक इमारत को किराए पर लिया गया है जिसे मुख्लाय बनाया जाएगा।' सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय और तीनों सेनाएं इस बात को लेकर राजी हैं कि साइबर एजेंसी का नेतृत्व रीयर एडमिरल गुप्ता करेंगे। 
विज्ञापन


नौसेना रीयर एडमिरल की नियुक्ति को लेकर कभी भी औपचारिक एलान कर सकती है। डीसीए उन तीन एजेंसियों में से एक है जिसके लिए पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर में कंबाइंड कमांडर्स कांफ्रेस में हरी झंडी दी थी। इसमें दो एजेंसियां अंतरिक्ष और विशेष सुरक्षाबल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि डीसीए साइबर के खतरों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की मौजूदा काबिलियत का इस्तेमाल करेगा और इसके अलावा वह डीआरडीओ की भी मदद लेगा। जहां साइबर एजेंसी लांच होने के लिए तैयार है। वहीं अंतरिक्ष एजेंसी को शुरू होने में अभी थोड़ा समय और लगेगा क्योंकि उसके ढांचे पर फिलहाल बातचीत जारी है। 


रक्षा मंत्रालयों के सूत्रों के अनुसार अमूमन रोजाना हैकर्स भारत की सैन्य प्रणाली पर हमला करने की कोशिश करते रहते हैं। यह हमले ज्यादातर चीन और पाकिस्तान से होते हैं। वह इन हमलों के जरिए खुफिया सूचना चुराना और व्यवधान पैदा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed