फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To kill mosquitoes are deadly for humans, only 3% are dangerous

मच्छरों का खात्मा इंसानों के लिए घातक, सिर्फ 3% प्रजाति के मच्छर फैलाते बीमारियां

Thu, 26 Apr 2018 07:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
To kill mosquitoes are deadly for humans, only 3% are dangerous

मच्छरों से होने वाली घातक बीमारियां हर साल दस लाख लोगों की जान ले लेती हैं। फिर भी कई वैज्ञानिकों ने मच्छरों के पूरी तरह खात्मे को इंसानों के लिए घातक बताया है। एक रिपोर्ट में फ्लोरिडा के कीट वैज्ञानिक फिल लोनीबस कहते हैं कि मच्छरों को कई पक्षी और कीड़े खाते हैं। इनका लार्वा मछलियां और मेढक खाते हैं। अगर मच्छर खत्म हो जाएं तो यह पूरी खाद्य शृंखला टूट सकती है। वहीं मच्छरों के खात्मे के बाद अगर उसकी जगह नए जीव ने ली तो नया खतरा हो सकता है। आशंका है कि वह जीव मच्छरों से ज्यादा खतरनाक हो। नया जीव ज्यादा खतरनाक और बड़े क्षेत्र में बीमारियां फैला सकता है। 

विज्ञापन


टूट सकती है जीवों की आहार शृंखला, नए घातक जीव ले सकते हैं जन्म
 
विज्ञान लेखक डेविड क्वामेन के मुताबिक मच्छरों ने इंसानों को गर्म इलाकों के जंगलों में बसने से रोक रखा है। अगर मच्छर न हों तो इंसानों के चलते ऊष्णकटिबंधीय जंगल पर बड़ा खतरा मंडराने लगेगा। मच्छरों ने इन जंगलों को दस हजार साल से बचाया हुआ है।  
विज्ञापन


सिर्फ तीन फीसदी प्रजाति के मच्छर फैलाते बीमारियां

दुनिया में मच्छरों की 3500 प्रजातियां हैं। इनमें से ज्यादातर नस्ले इंसानों को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाती हैं और पौधों व फलों के रस का सेवन करती हैं। सिर्फ छह फीसदी प्रजातियों की मादा मच्छर इंसानों का खून पीती हैं, जिनमें से आधी में बीमारियों के वायरस होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल में मच्छरों से जीत जाएगा इंसान

ग्रीनिच यूनिवर्सिटी के फ्रांसिस हॉक्स ने बताया कि मच्छरों के पूरी तरह खात्मे का कोई तरीका अब तक विकसित नहीं हुआ है। जीन बदलकर तैयार किए गए मच्छरों ने मच्छरों की आबादी घटाई है। पर यह बेहद सीमित क्षेत्र में कारगर है। पर वैज्ञानिक मच्छर भगाने वाली नई दवा समेत कई ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जो जीका, मलेरिया फैलाने वाले खतरनाक मच्छरों से बचाएगी। उनका दाव है, 10-15 साल में इंसान मच्छरों से जंग जीत जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed