फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to improve district hospital services, government plans to begins ranking

जिला अस्पतालों की स्थिति को सुधारने के लिए सरकार शुरू करेगी 'रैंकिंग' प्रक्रिया

Mon, 16 Oct 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
to improve district hospital services, government plans to begins ranking

देशभर में अस्पतालों की स्थिति को सुधारने के लिए नीति आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर अस्पतालों की रैंकिंग की योजना शुरू करने जा रहा है। इसके तहत नीति आयोग जिला अस्पतालों की परफॉर्मेंस के आधार पर उनकी रैंकिंग तय करेगा। 

विज्ञापन


इस वक्त देशभर में कुल 734 जिला अस्पताल है जो लोगों को सेकेंडरी हेल्थकेयर सुविधा प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त 300 अन्य अस्पताल भी हैं, जो इस योजना का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि अस्पतालों की रैंकिंग का फैसला केंद्र सरकार के निर्देश पर लिया गया है। बता दें कि अब तक स्वास्थ्य सुविधा को मापने का इस तरह की कोई भी पैमाना नहीं मौजूद नहीं था।  
विज्ञापन


रैंकिंग शुरू होने के बाद अस्पतालों की सुविधा में सुधार होने की उम्मीद है। इस एक्सरसाइज से अस्पतालों के बारे में एक तथ्यात्मक आधार मिलेगा और यह पता चलेगा कि किस अस्पताल को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: संघ संगठनों के लिए सॉफ्ट टारगेट बना नीति आयोग

मानक जिनपर अस्पतालों की रैंकिंग तय कि जाएगी, उनमें ओपीडी प्रति डॉक्टर, लेबोरेटरी टेस्ट की संख्या, जरूरी दवाओं का स्टॉक, बेड अधिग्रहण दर, सी-सेक्शन रेट, ब्लड बैंक रिप्लेशमेंट शामिल है। इसके अलावा जिला अस्पताल की रैंकिंग में एक लाख लोगों पर बेड की संख्या, डॉक्टरों की संख्या, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ आदि फैक्टर पर भी अस्पतालों की स्थिति मापी जाएगी। इसके साथ-साथ इसमें रोगियों को फिडबैक भी शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed